उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे पर पिछले चार दिनों से जारी तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई है। विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन पंजाब से उत्तराखंड की ओर बढ़ते निहंग सिखों के नए जत्थे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
नगरासू गुरुद्वारे में विवाद की शुरुआत 20 जून को हुई थी, जब सात निहंग सिख हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान वहां रुके थे। उन्होंने प्रबंधन से अतिरिक्त कमरों की मांग की थी, जिसे पूरा न किए जाने पर विवाद बढ़ गया। नाराज निहंग सिखों ने विरोध स्वरूप गुरुद्वारे की छत पर डेरा डाल दिया था।
इस विवाद के पीछे 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई एक अन्य घटना को मुख्य वजह माना जा रहा है। वहां स्थानीय लोगों और निहंगों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ निहंग सिखों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। नगरासू में डटे निहंग अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े थे।
मंगलवार शाम को पंजाब और पांवटा साहिब से आए सिख प्रतिनिधियों की मध्यस्थता के बाद मामला सुलझा। कई दौर की बातचीत के बाद सभी निहंग सिख सुरक्षित रूप से छत से नीचे उतर आए और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुष्टि की है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
भले ही नगरासू विवाद सुलझ गया हो, लेकिन मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदान से निहंग सिखों का एक नया जत्था उत्तराखंड की ओर रवाना हुआ है। यह जत्था हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित पांवटा साहिब गुरुद्वारे तक पहुंच चुका है।
हालिया घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को टालने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
*#WATCH | Kulhal, Uttarakhand: Amid disputes in Karnaprayag and Nagrasu, a Nihang jatha that left Gurdwara Singh Shaheedan in Mohali today for the Uttarakhand capital has arrived at Paonta Sahib Gurdwara on the Uttarakhand-Himachal border. pic.twitter.com/Bad26P44kQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 25, 2026
वेनेजुएला में तबाही: भूकंप आने से पहले कैसे मिल जाता है Google का अलर्ट? जानें आपके फोन में मौजूद सीक्रेट सेटिंग
खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, बाल-बाल बचे सैकड़ों छात्र
कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: सरकार ने हटाईं पाबंदियां, अब सुधरेगी सप्लाई
वैभव सूर्यवंशी का वायरल वीडियो: क्या टीम इंडिया ने कर दिया किनारा? जानें क्या है पूरा सच
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राई धरती, युद्ध जैसी तबाही और आपातकाल
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश को धूल चटाकर सेमीफाइनल की दहलीज पर भारत
राम मंदिर दान विवाद: सब कुछ सुरक्षित है, आकर देख लें , अफवाहों पर संतों ने तोड़ी चुप्पी
महुआ मोइत्रा का ट्रांसलेशन टेस्ट : मीडिया को लगाई फटकार, सुवेंदु और सायनी पर तोड़ी चुप्पी
विधानसभा में कुरान बनाम संविधान का संग्राम, NCP विधायक के बयान पर मचा बवाल
FIFA वर्ल्ड कप का लिविंग स्टैच्यू : 90 मिनट तक बिना हिले-डुले क्यों खड़े रहते हैं ये फैन?