वेनेजुएला में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 100 सालों में इसे देश का सबसे विनाशकारी भूकंप बताया जा रहा है। हालांकि, इस त्रासदी के बीच एक राहत की बात सामने आई: कई नागरिकों को झटके महसूस होने से कुछ सेकंड पहले ही Google की ओर से अलर्ट मिल गया, जिससे उन्हें सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका मिला।
गूगल को कैसे पता चला भूकंप आने वाला है? सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं कि आख़िर गूगल ने भूकंप का पूर्वानुमान कैसे लगाया? इसका जवाब आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन है। हर आधुनिक स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर (Accelerometer) नाम का एक सेंसर होता है।
यह सेंसर केवल स्क्रीन रोटेशन के लिए नहीं, बल्कि कंपन (vibrations) को पहचानने और मापने के लिए भी सक्षम होता है।
कैसे काम करता है गूगल का अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम ? गूगल का यह नेटवर्क दुनिया के 2 अरब से अधिक एंड्रॉयड फोन के जरिए काम करता है। जब आपका फोन किसी असामान्य कंपन को डिटेक्ट करता है, तो वह तुरंत गूगल के सर्वर को सिग्नल भेजता है।
गूगल के सर्वर आसपास के सैकड़ों फोन से मिली जानकारी का मिलान करते हैं। यदि एक ही इलाके में कई फोन से एक साथ वाइब्रेशन का सिग्नल मिलता है, तो सिस्टम समझ जाता है कि यह भूकंप की शुरुआत है। इसके बाद, वह उस क्षेत्र के अन्य यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्मोग्राफ नेटवर्क है।
अपने फोन में अभी ऑन करें ये सेटिंग भूकंप जैसी आपदाओं के समय यह अलर्ट आपकी जान बचा सकता है। इसके लिए अपने फोन में इन सेटिंग्स को तुरंत चेक करें:
भूकंप के प्रति सचेत रहना ही एकमात्र बचाव है, इसलिए अपने फोन की इन जरूरी सेटिंग्स को आज ही चेक करें।
Necesito que Twitter Tecnología me explique como Google sabía que iba a temblar segundos antes de que empezara el temblor. pic.twitter.com/vuPVj8JE5l
— Dan (@Danpeviv) June 24, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी की उड़ान: 10वीं की छात्रा महिमा बनाएंगी चांद के लिए सैटेलाइट
मुंबई में मेयर के सामने खुला मैनहोल निगला BMC अधिकारी, तैयारियों की पोल खुली
वेनेजुएला में महाभूकंप का तांडव: सिमोन बोलिवर एयरपोर्ट तबाह, मलबे में तब्दील हुई राजधानी
अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: हाईवे बहा, बाढ़ में डूबे घर, एक की मौत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर 8 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
दिल्ली की सड़कों पर ₹658 करोड़ का मेगा प्लान: 270 किमी तक का नेटवर्क बदलेगा तस्वीर
नशे में धुत शराबी स्पाइडरमैन : 11,000 वोल्ट के लाइव तारों पर सो गया शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: मलबे में बदलीं इमारतें, थम गई जिंदगी की रफ्तार
क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा इंटरनेशनल डेब्यू? बेलफास्ट पहुंचे माता-पिता, वीडियो से बढ़ी हलचल
विराट कोहली-धोनी को शादी में क्यों नहीं बुलाया? आकाश दीप का मजेदार जवाब हुआ वायरल