मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने जहां शहर को जलमग्न कर दिया है, वहीं प्रशासनिक दावों की भी हवा निकाल दी है। बुधवार को मुंबई की महापौर रितु तावड़े जब गांधी मार्केट इलाके में जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। मेयर की मौजूदगी में बीएमसी का ही एक अधिकारी खुले मैनहोल में जा गिरा।
मेयर के पीछे चल रहे थे अधिकारी, अचानक हुए गायब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महापौर रितु तावड़े जलभराव वाली जगह पर स्थिति का जायजा ले रही थीं। इसी दौरान उनके पीछे चल रहे बीएमसी के एक कर्मचारी का पैर सीधे खुले मैनहोल में चला गया और वह सड़क पर जमा पानी में ओझल हो गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया।
विपक्ष ने घेरा, प्रशासन में मची खलबली इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडणेकर ने मेयर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि अगर मेयर के सामने यह हाल है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।
मेयर का सख्त रुख: लापरवाही बर्दाश्त नहीं इस घटना से नाराज मेयर रितु तावड़े ने मौके पर तैनात अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि शहर में कहीं भी कोई मैनहोल खुला पाया गया, तो संबंधित वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी को बिना किसी देरी के सस्पेंड कर दिया जाएगा।
प्रशासन का स्पष्टीकरण और सफाई घटना के बाद मेयर कार्यालय की ओर से सफाई दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि उस जगह पर मलबा हटाने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया गया था और वहां सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। मेयर ने जनता से अपील की है कि बीएमसी द्वारा लगाए गए नोटिस और बोर्ड पर ध्यान दें, क्योंकि बारिश के पानी की निकासी के लिए पंप के साथ-साथ कई जगह काम चल रहा है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मैनहोल में गिरने वाले कर्मचारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने बीएमसी की मानसून तैयारियों को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुंबई की मेयर जलजमाव और नालों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान वो कह रही थीं कि इस बार की बारिश के लिए मुंबई पूरी तरह से तैयार है। ठीक उसी वक्त, उनके पीछे ही BMC का एक कर्मचारी खुले नाले में गिर गया।#mumbai #viral #rain #bmc pic.twitter.com/GiPmjR268N
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 25, 2026
राम मंदिर दान विवाद: क्या सोने की लूट हुई? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे गंभीर आरोप
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, जानें ICC का ये खास नियम
राजस्थान की सियासत में डोटासरा बनाम किरोड़ीलाल : तीखी बयानबाजी से गरमाया पारा
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
राम मंदिर चंदा चोरी के बाद अब जमीन घोटाले का जिन्न बाहर: SIT के सामने सबूत रखेंगे संजय सिंह
नेमार का बेटा मैदान पर हुआ कैद , सिक्योरिटी गार्ड्स ने नहीं पहचाना तो पिता को करना पड़ा दखल
वेनेजुएला में महाविनाश: बैक-टू-बैक भूकंप से दहल उठा देश, लगा आपातकाल
अफगानिस्तान से आखिरी विदाई देने वाले जनरल डोनाह्यू का बड़ा फैसला, पेंटागन में मची खलबली
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया भी दहलीज पर; बचे 2 स्थानों के लिए 6 टीमों में महासंग्राम
वेनेजुएला में महा-तबाही: 39 सेकंड के दो भूकंपों ने ली 10,000 लोगों की जान, खंडहर बना काराकास