पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (खान सर का कोचिंग सेंटर) में गुरुवार (25 जून) की शाम भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और छात्रों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग कोचिंग सेंटर के बाहर लगे बिजली पैनल में लगी थी। धुएं का गुबार उठते ही वहां मौजूद छात्र और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में कोचिंग प्रबंधन ने क्लास में मौजूद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
किसान कोल्ड स्टोरेज में है कोचिंग यह कोचिंग सेंटर कदमकुआं थाना क्षेत्र के किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में संचालित है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया। हालांकि, घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी? बताया जा रहा है कि अग्निशमन विभाग की ओर से इस कोचिंग संस्थान को फायर सेफ्टी मानकों को पूरा न करने के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजहों की जांच अभी बाकी है।
अभी प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं खबर लिखे जाने तक कोचिंग प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कोचिंग के बाहर भारी भीड़ और धुआं साफ देखा जा सकता है।
पिछले कुछ समय से देश भर में कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक इमारतों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मुसल्लहपुर हाट जैसे घनी आबादी वाले कोचिंग हब में हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
*पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग!
— Rajendra Singh राजेन्द्र सिंह 🇮🇳 (@Rajendr6342000) June 25, 2026
जब आग इमारत में लगती है, तो सिर्फ दीवारें नहीं जलतीं, कई सपने भी दांव पर लग जाते हैं।#Patna #FireAccident #Students pic.twitter.com/nVeplXgn3m
वैभव सूर्यवंशी की चमक से परेशान पाकिस्तानी दिग्गज? 15 साल के स्टार को दिया अजीबोगरीब चैलेंज
25 जून 1975: लोकतंत्र का वह काला अध्याय , जिसे देश अब संविधान हत्या दिवस के रूप में याद करता है
NCERT की नई किताब में आपातकाल का अध्याय, इतिहास पर घमासान
BSNL का बड़ा धमाका: मात्र 259 रुपये में अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड और 51 रुपये में भरपूर डेटा का फायदा
मैं गांधी मैदान की संपूर्ण क्रांति का गवाह हूं : पटना में बरसे जेपी नड्डा, याद दिलाया 1975 का काला अध्याय
सावधान! सोशल मीडिया पर तैर रहीं फर्जी NCERT किताबें, छात्रों के लिए बड़ा खतरा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार, आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की तैयारी में आई बाधा
कोलकाता हादसा: महुआ मोइत्रा का तीखा हमला, पूछा- बॉबी हकीम के हस्ताक्षर हैं तो उन्हें अपनी पार्टी में क्यों ले रहे?
मुहर्रम पर कड़ा एक्शन: राजा भैया के पिता भदरी किले में नजरबंद, पुलिस का सख्त पहरा
ड्रैगन का नेपाल जाल : क्या चीन के 4-सूत्रीय एजेंडे में फंसकर संप्रभुता खो देगा हिमालयी देश?