महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को उस समय तीखी बहस और भारी हंगामा देखने को मिला, जब तीन तलाक कानून के क्रियान्वयन पर चर्चा हो रही थी। चर्चा के बीच एनसीपी (अजित पवार गुट) की विधायक सना मलिक ने कुरान और पाकिस्तान के कानूनों का हवाला देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया।
क्या कहा सना मलिक ने? बीजेपी विधायक देवयानी फरांदे ने जब पाकिस्तान में बहुविवाह को लेकर बनी सख्त नीतियों का उदाहरण दिया, तो सना मलिक ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने कुछ नया नहीं किया है, बल्कि उसने कुरान के मुस्लिम पर्सनल लॉ को ही अपनाया है। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार को पाकिस्तान की नकल करने के बजाय सीधे कुरान में लिखे प्रगतिशील नियमों को ही देश में लागू करना चाहिए।
संविधान सर्वोपरि, धार्मिक किताब नहीं: बीजेपी सना मलिक के इस बयान पर बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने सदन में दो टूक कहा कि यह देश केवल बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान से चलता है, न कि किसी धार्मिक किताब से। भातखलकर ने कहा कि चर्चा तीन तलाक कानून के कार्यान्वयन पर होनी थी, लेकिन इसे धार्मिक एजेंडे की ओर मोड़ दिया गया, जिसकी सदन में कोई आवश्यकता नहीं है।
अस्पष्टता पर सफाई: तीन तलाक और बहुविवाह सना मलिक ने अपने तर्क में कहा कि इस्लाम में तलाक-ए-हसन और अहसन मान्य हैं, जबकि तलाक-ए-बिद्दत (तत्काल तीन तलाक) का कुरान में कोई जिक्र नहीं है। वहीं, बहुविवाह के मुद्दे पर उन्होंने दावा किया कि यह प्रथा केवल किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, इसलिए नियम सबके लिए समान होने चाहिए।
सरकार का रुख: UCC ही एकमात्र समाधान बढ़ते हंगामे के बीच गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन तलाक कानून किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं को अन्यायपूर्ण प्रथाओं से बचाने के लिए लाया गया है।
मंत्री ने सना मलिक को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद, शादी और तलाक से जुड़े नियम सभी नागरिकों पर बिना किसी भेदभाव के समान रूप से लागू होंगे, जिससे सभी विवादों का स्वतः अंत हो जाएगा।
MLA FROM BJP S ALLIANCE PARTNER NCP (AJIT PAWAR) PUSHES FOR POLYGAMY SAYING INDIA SHOULD ACCEPT QURANIC PROVISIONS!
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) June 25, 2026
This is what happens when alliances are stitched only to attain power. NCP MLA Sana Malik forgets that India isn t Pakistan. pic.twitter.com/IjdiJKE7yK
किर्गिजस्तान में MBBS करना हुआ अब और भी सख्त, बदल गए एडमिशन के नियम
हाय रे निगम की व्यवस्था: लाखों की सफाई मशीनें बनीं कबाड़, मानसून से पहले शहर की मुश्किलें बढ़ीं
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! बेलफास्ट में माता-पिता की मौजूदगी ने बढ़ाई उम्मीदें
बाबा बूढ़ानाथ के दरबार में गूंजे मंत्रोच्चार, श्रद्धालुओं का लगा तांता
लॉक अप के जेल में स्प्लिट्सविला का तड़का: योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की एंट्री
एयरपोर्ट पर रोनाल्डो से मांगी घड़ी और चश्मा, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए फैंस
यूपी के 6.18 लाख गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ सच, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
बांका में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, कब मिलेगी भीषण गर्मी और उमस से निजात?
48 साल पुराने हत्याकांड पर बनी राख , दुनियाभर में मचा रही तहलका; क्या आपमें इसे देखने का है दम?
क्या यूट्यूबर्स के खौफ में काम कर रहे हैं रामायण के मेकर्स?