दोहरे झटकों से दहल उठा वेनेजुएला बुधवार को वेनेजुएला में महज कुछ मिनटों के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता क्रमशः 7.1 और 7.5 दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 100 वर्षों में देश ने इससे भीषण भूकंप नहीं देखा है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इसका केंद्र तटीय शहर मोरोन के पास सतह से महज 10-13 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे तबाही का दायरा काफी बड़ा रहा।
राजधानी कराकास में मंजर खौफनाक भूकंप की मार राजधानी कराकास पर सबसे अधिक पड़ी। अल्तामीरा इलाके में एक 22 मंजिला विशाल इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। चारों ओर धूल का गुबार छा गया और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारतें हिलने लगीं, दीवारों में गहरी दरारें पड़ गईं और छतों से मलबा गिरने लगा। राहतकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं।
जापान भी आपदा की चपेट में प्रशांत महासागर के दूसरी ओर जापान में भी धरती कांप उठी। वहां 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। गनीमत रही कि जापान में फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है और वहां सुनामी का कोई खतरा नहीं जताया गया है। लेकिन, वेनेजुएला में हुई तबाही ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
प्रशासन की चेतावनी और सुनामी का अलर्ट वेनेजुएला के गृह मंत्री दियोसदादो काबेलो ने नागरिकों से अपील की है कि वे कमजोर और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहें। सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों में गैस आपूर्ति बंद कर दी गई है ताकि आग जैसी अनहोनी न हो। वहीं, पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा यूएसजीएस के अनुसार, लगभग 80 लाख लोगों ने इन शक्तिशाली झटकों को महसूस किया है। प्रारंभिक रिपोर्टों में हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, वेनेजुएला प्रशासन घायलों की सटीक संख्या और नुकसान का आकलन करने में जुटा है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत के साथ जारी है।
Video circulating from La Guaira, Venezuela, showing the aftermath of the devastation caused by powerful earthquakes.
— Open Source Intel (@Osint613) June 25, 2026
Thousands of people are feared dead in the earthquakes, according to the USGS. pic.twitter.com/GRAVkYduXT
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार खत्म: आयरलैंड के खिलाफ आज मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का पूरा शेड्यूल
राम मंदिर ट्रस्ट: वित्तीय धांधली के आरोपों पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
वेनेजुएला में प्रलयकारी भूकंप: 40 सेकेंड में दो बार कांपी धरती, ढहीं इमारतें
वेनेजुएला में प्रलय: 39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली भूकंप, इमारतों के मलबे में तब्दील होने का खौफनाक मंजर
सावधान! कक्षा 9 की फर्जी किताब सोशल मीडिया पर वायरल, एनसीईआरटी ने जारी की चेतावनी
पत्नी का बर्थडे बना मुसीबत: हाईवे पर रेड कार्पेट बिछाने वाले कारोबारी पर पुलिस का एक्शन
मानसून की बेरुखी: तपती गर्मी और उमस से बेहाल लोग, बारिश का अब भी इंतजार
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राया देश, मलबे में तब्दील हुई इमारतें
राजनीति में टूटा अहंकार का किला: तमिलनाडु में पिता रामदास के गले लगकर रो पड़े अंबुमणि, PMK में सुलह की बयार
NCERT की नई किताब में आपातकाल का अध्याय, इतिहास पर घमासान