काराकास: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार, 24 जून को दो शक्तिशाली भूकंपों के झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन झटकों ने राजधानी काराकास सहित कई प्रमुख शहरों में भारी तबाही मचाई है। इसे पिछले सौ वर्षों की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है।
अचानक आए भूकंप से मची अफरा-तफरी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे आया, जिसका केंद्र मोरोन के निकट था। इसके केवल 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा जोरदार झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र मोंटाल्बन के पास स्थित था। मोंटाल्बन का इलाका देश की प्रमुख तेल रिफाइनरियों का केंद्र है, जिससे औद्योगिक नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर दर्दनाक वीडियो वायरल भूकंप के खौफनाक दृश्य सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत को भरभराकर गिरते देखा जा सकता है। वहीं, साइमन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फुटेज में कर्मचारी और यात्री अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं, जबकि पूरा परिसर मलबे और धूल से ढका हुआ है।
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा सोशल मीडिया पर सामने आ रही शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10,000 से लेकर एक लाख तक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। स्थानीय लोग बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे बचाव कार्य और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
बदहाल स्थिति, मदद की गुहार प्रभावित क्षेत्रों की इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कई स्थानों पर गैस पाइपलाइनों में दरार आने की खबरें हैं, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर वेनेजुएला के लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल सहायता भेजने की अपील कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद दावों और उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है। आपदा की व्यापकता और जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि संबंधित सरकारी एजेंसियों द्वारा की जानी अभी शेष है।
La Guira is in ruins....#Venezuela #Earthquake pic.twitter.com/gCqmKjtwsr
— Mr ashen (@TheOfficialMrA1) June 25, 2026
सामंथा रुथ प्रभु ने सुनाई खुशखबरी: प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस, लिया मैटरनिटी ब्रेक का फैसला
किशनगंज: पुल का एप्रोच बहने से 100 बच्चों की जान खतरे में, प्रशासन की चुप्पी पर भड़के ग्रामीण
अकोला में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई तहसीलों में भारी बारिश से खिले किसानों के चेहरे
महाविनाश! 20 झटकों से कांपा वेनेजुएला, 1 लाख मौतों की आशंका से सहमी दुनिया
क्या बेलफास्ट में इतिहास रचेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू को लेकर बड़ा संकेत
पूर्णिया में मानसून की ‘मजबूत दस्तक’: भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आज का मौसम
अमरावती में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश: इर्विन अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में घुसा पानी, प्रशासन के दावों की खुली पोल
वेनेजुएला में महा-तबाही: 39 सेकंड के दो भूकंपों ने ली 10,000 लोगों की जान, खंडहर बना काराकास
अफगानिस्तान से आखिरी विदाई देने वाले जनरल डोनाह्यू का बड़ा फैसला, पेंटागन में मची खलबली
महिला T20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग पर सवाल: हेली मैथ्यूज को मिला विवादास्पद आउट, वीडियो वायरल