किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में प्रशासनिक उदासीनता का एक भयावह चेहरा सामने आया है। कुकुरबाघी पंचायत के मैनागुड़ी गांव स्थित बूंद नदी पर बना पुल 19 जून की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल का मुख्य एप्रोच रोड बह जाने के बावजूद, एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है।
खतरे के साये में बच्चों की पढ़ाई इस टूटे हुए रास्ते का सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गन्धूगछ और उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरीगछ जाने वाले करीब 100 छात्र-छात्राएं रोज अपनी जान जोखिम में डालकर इस कटाव वाले हिस्से से गुजरने को मजबूर हैं। अभिभावकों में हमेशा किसी अनहोनी का डर बना रहता है।
खुद रास्ता बना रहे ग्रामीण जब प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई, तो ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय लोग बालू और गिट्टी से भरे बोरों का इस्तेमाल करके किसी तरह अस्थायी रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह जुगाड़ कभी भी ढह सकता है और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर इलाके के अन्य रास्ते पहले ही बारिश के कारण बाधित हैं। खोसीडांगी के पास बना डायवर्सन भी बह चुका है। अब मैनागुड़ी-बूटीझारी मार्ग ही एकमात्र सहारा था, जो पुल के टूटने से बंद हो गया है। इस कारण ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुँचने के लिए पश्चिम बंगाल के रास्ते 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
प्रशासन को दी चेतावनी स्थानीय ग्रामीण धनंजय सिंह, मोलिन सिंह, मेहेन सिंह और अन्य लोगों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा। अभी तक किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया है।
*भोजपुर (आरा): जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे बिलौटी गांव. भरत भूषण तिवारी के परिजनों से की मुलाकात.#BiharNews #PrashantKishor #Mahapanchayat #prabhatkhabar @PrashantKishor @jansuraajonline pic.twitter.com/0vNQk3nAql
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
वेनेजुएला में प्रलयकारी भूकंप: 40 सेकेंड में दो बार कांपी धरती, ढहीं इमारतें
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया भी दहलीज पर; बचे 2 स्थानों के लिए 6 टीमों में महासंग्राम
महाविनाश! 20 झटकों से कांपा वेनेजुएला, 1 लाख मौतों की आशंका से सहमी दुनिया
शादी के कार्ड पर अब अनिवार्य होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि, बाल विवाह पर नकेल कसने की तैयारी
पुणे हत्याकांड: क्या केतन अग्रवाल की मंगेतर ने रची साजिश? चेतन के पिता ने किया चौंकाने वाला दावा
विधानसभा में कुरान बनाम संविधान का संग्राम, NCP विधायक के बयान पर मचा बवाल
राम मंदिर चंदा घोटाला: संजय सिंह का दावा, मेरे पास हैं घोटाले के पक्के सबूत, एसआईटी को सौंपूंगा दस्तावेज
मुंबई लोकल में मयंक की निर्मम हत्या: पिता ने मांगी फांसी, बहन ने पूछा- डिब्बे में मौजूद 30 लोग क्या कर रहे थे?
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! बेलफास्ट में माता-पिता की मौजूदगी ने बढ़ाई उम्मीदें
एनसीपी विधायक सना मलिक का ट्रिपल तलाक और बहुविवाह पर विवादित बयान, सियासी गलियारों में मचा तूफान