अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे से जुड़े कथित घोटाले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
VHP की चार प्रमुख मांगें VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चार सूत्रीय मांगें रखी हैं:
आस्था का मामला, कानूनी कार्रवाई जरूरी आलोक कुमार का कहना है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी विवाद को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बजाय त्वरित न्याय सुनिश्चित करना समय की मांग है।
अखिलेश यादव का तीखा हमला इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने FIR दर्ज न होने पर सवाल उठाते हुए SIT की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश ने कहा कि बिना FIR के SIT का गठन बिना तीर की कमान जैसा है। उन्होंने SIT की फुल फॉर्म पर कटाक्ष करते हुए इसे शेयर इन थेफ्ट (चोरी में हिस्सेदारी) करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आस्था के साथ खिलवाड़ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
SIT की जांच जारी एक तरफ जहां राजनीतिक बयानबाजी तेज है, वहीं SIT मामले की बारीकियों को खंगाल रही है। SIT के सदस्यों के अनुसार, इस मामले में जांच अपने अंतिम चरण में है और अगले 10 से 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। अब देखना यह होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है।
*Ayodhya Ram Janmabhoomi Mandir
— Alok Kumar Sr. Advocate (@AlokKumarLIVE) June 24, 2026
.
.
.
.
.
.
.
.
.#Ayodhya #Rammandir@VHPDigital @epanchjanya @eOrganiser @ivskdelhi pic.twitter.com/41Skx5eJDv
माहरंग बलोच को उम्रकैद: क्या असहमति की आवाज दबाने का नया हथियार बन गया है पाकिस्तान का कानून?
लखनऊ अग्निकांड: निलंबित अफसर के दो यू-टर्न से मचा हड़कंप, क्या जांच को भटकाने की हो रही कोशिश?
लद्दाख में आर-पार की लड़ाई: केंद्र के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, ठप हुआ जनजीवन
जनता तो छोड़िए, अब कांग्रेस के नेता भी मोदी से ही लगा रहे हैं आस: पीएम मोदी
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी पारा: मुकेश सहनी और JDU ने घेरी सरकार, हिसाब लेने की चेतावनी
भरत तिवारी एनकाउंटर: अब ज्योति सिंह ने खोला मोर्चा, पुलिस की कहानी पर उठाए गंभीर सवाल
मुंबई की पहली बारिश में ही खुली स्मार्ट सिटी की पोल, बेहाल हुए मुंबईकर
मुंबई में आफत बनी बारिश: ट्रांस-हार्बर लाइन ठप, दादर ट्रैक जलमग्न
सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले की खैर नहीं, साइबर थाने में FIR दर्ज
76 की उम्र में ममता की मूरत : मालती का अनोखा मिशन, हर शनिवार 400 बंदरों का पेट भरती हैं ये जांबाज महिला