नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि जनता के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी अपनी समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए केवल केंद्र सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं।
उन्हें पता है, काम सिर्फ हम ही कर सकते हैं पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि मोदी जी, यह कर दीजिए, वह कर दीजिए। वे ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्हें भी यह भरोसा है कि अगर कोई सरकार देश में काम कर सकती है या उनकी मांगें पूरी कर सकती है, तो वह मौजूदा एनडीए सरकार ही है। उन्होंने विपक्ष के इस दोहरे रवैये को उनकी हताशा और शासन में विश्वास का प्रतीक बताया।
बढ़ती आकांक्षाएं असंतोष नहीं, विकास का संकेत प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब कोई सरकार बड़े काम करती है, तो लोगों की अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोग इसे जनता का असंतोष मानते हैं, लेकिन मैं इसे लोगों की बढ़ती आकांक्षा मानता हूं। उम्मीद उसी से की जाती है, जिस पर भरोसा हो कि वह सपना पूरा कर सकती है।
रिफॉर्म एक्सप्रेस और विकसित भारत का संकल्प पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत अब रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है और सुधारों की यह रफ्तार भविष्य में और तेज होगी। उन्होंने देश के युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमियों से आह्वान किया कि वे वैश्विक बदलावों के बीच उभर रहे अवसरों को पहचानें।
अगली पीढ़ी के लिए नहीं, आज के लिए काम विकसित भारत के लक्ष्य पर पीएम ने कहा कि वह ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखते जो कहती है कि परिणाम अगली पीढ़ियां देखेंगी। उन्होंने कहा, मेरा संकल्प है कि आज की पीढ़ी ही विकसित भारत का सपना अपनी आंखों से साकार होते हुए देखे। यह 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है।
विपक्ष पर दोहरे मापदंड का आरोप अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल एक तरफ विकास परियोजनाओं का विरोध करते हैं, तो दूसरी तरफ उन्हीं परियोजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं की मांग भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे विरोधाभासी और भ्रामक तर्कों को पहचानने की अपील की।
जानिए, कांग्रेस टोली का जीवन मंत्र ! 🔽 pic.twitter.com/0Cl6C1s7eL
— BJP (@BJP4India) June 23, 2026
JSCA स्टेडियम में महामुकाबला बना मुसीबत: फ्री एंट्री के चक्कर में मची भगदड़, कई घायल
ट्रंप की ईरान को दो टूक: परमाणु निरीक्षण नहीं किया, तो रद्द होगी पीस डील
ब्रह्मोस मिसाइल डील: UAE के फैसले से खाड़ी देशों में खलबली, सऊदी अरब की बढ़ी बेचैनी
33 डिग्री गर्मी में हुडी बनी काल: केतन अग्रवाल मर्डर केस में प्रेमी जोड़े का शर्मनाक खेल
रांची के JSCA स्टेडियम में महामुकाबला बना मुसीबत: फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई घायल
ईरान पर फिर भड़के ट्रंप: परमाणु जांच पर अड़े, दी समझौते को रद्द करने की धमकी
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों को चपेट में लिया, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
CUET UG 2026: भाजपा विधायक की बेटी देविना गहलोत ने मारी बाजी, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
निर्जला एकादशी 2026: हरिद्वार जाने वाले सावधान, ट्रैफिक जाम से बचना है तो देख लें नया रूट और पार्किंग प्लान
महाराष्ट्र विधानसभा में छिड़ा शरिया बनाम संविधान संग्राम, UCC पर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष