सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक कब्रिस्तान में कब्र को खोदते और ध्वस्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भारत में मस्जिदों के बाद अब सरकार कब्रिस्तानों को भी बुलडोजर से ढहा रही है।
क्या है वायरल दावा? फेसबुक और X (ट्विटर) पर कई यूजर्स ने इस वीडियो के साथ भ्रामक कैप्शन लिखे हैं। कुछ यूजर्स इसे पश्चिम बंगाल में सरकारी कार्रवाई बता रहे हैं, तो कुछ इसे सांप्रदायिक रंग देते हुए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। दावों में कहा गया है कि अवैध जमीन के नाम पर प्रशासन कब्रिस्तानों को जमींदोज कर रहा है।
ऐसे पकड़ी गई सच्चाई जांच की शुरुआत वीडियो के की-फ्रेम्स (key-frames) को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च के जरिए करने से हुई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो न तो भारत का है और न ही किसी सरकारी विध्वंस का हिस्सा है।
हमें इंस्टाग्राम और X पर कई ऐसे पोस्ट मिले, जिनमें साफ तौर पर बताया गया है कि यह वीडियो बाली, इंडोनेशिया का है। बाली के स्थानीय मीडिया संस्थानों, जैसे हलूआन मीडिया (Haluan Media) ने भी इस फुटेज को साझा करते हुए पूरी स्थिति स्पष्ट की थी।
क्यों खोदी जा रही हैं कब्रें? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाली में कब्रिस्तान की जमीन बहुत सीमित है। आइलैंड ऑफ द गॉड्स कहे जाने वाले बाली में दफन भूमि की कमी के कारण एक पुरानी प्रथा अपनाई जाती है। वहां जब जगह कम पड़ जाती है, तब नए शवों को दफनाने के लिए पुरानी कब्रों को हटाया जाता है। यह किसी विध्वंस की कार्रवाई नहीं, बल्कि वहां की एक स्थानीय दफन परंपरा है।
स्थान की पुष्टि हमने गूगल मैप्स पर बाली में स्थित कई कब्रिस्तानों की तुलना वायरल वीडियो से की। इसमें पेमाकामैन उमुम उमत पालासारी (Pemakaman Umum Umat Palasari) कब्रिस्तान की बनावट वायरल वीडियो के दृश्यों से हूबहू मेल खाती है।
निष्कर्ष हमारी पड़ताल में स्पष्ट हो गया है कि बाली, इंडोनेशिया का यह वीडियो भारत का बताकर पूरी तरह से झूठे और भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है। इसका भारत में किसी भी प्रकार की सरकारी कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है।
बंगाल में अवैध गैर कानूनी जमीन पर बना कब्रिस्तान सरकार ने बुलडोजर की मदद जमीन वापिस लेनी शुरू कर दी है अति सुन्दर कार्य😍 pic.twitter.com/rpjLh5G4xu
— 𝗔𝘀𝗵𝘂𝘁𝗼𝘀𝗵 𝗕𝗿𝗶𝗷𝘄𝗮𝘀𝗶 (@VedicAshutosh) May 27, 2026
पटना जंक्शन का शर्मनाक वीडियो: इंक्वायरी काउंटर पर कुंभकर्णी नींद में सोता मिला कर्मचारी
मानसून की दस्तक: छत्तीसगढ़ में झमाझम, मध्य प्रदेश और यूपी के लिए आई बड़ी अपडेट
झेलम नदी में फॉर्च्यूनर का स्टंट: वायरल वीडियो पर मचा बवाल, जनता ने की कार्रवाई की मांग
मैं मुश्किलों से गुजर रही हूं , पद्म भूषण मिलने के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, हेल्थ को लेकर तोड़ी चुप्पी
फ्रांस म्यूज़िक फेस्टिवल बना अखाड़ा: रेप, चाकूबाजी और नीडल स्पाइकिंग से दहला पेरिस
दिल्ली में सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 4 दिन बंद रहेगा भोगल फ्लाईओवर, जान लें नया रूट
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, घंटों की मशक्कत के बाद काबू
मुजफ्फरनगर में हैवानियत: फैक्ट्री में बंधक बनाकर मजदूरों को कोड़े से पीटा, नाबालिगों सहित 12 को कराया गया मुक्त
सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले की खैर नहीं, साइबर थाने में FIR दर्ज
अयोध्या: शेषावतार मंदिर के शिखर पर लहराया ध्वज, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे