दिल्ली के महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। घटना उस समय हुई जब पुलिस आरोपी को क्राइम सीन पर ले जा रही थी।
भागने की फिराक में था आरोपी दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी बबलू को सबूत जुटाने के लिए क्राइम सीन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की।
पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भारी विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार दी।
अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर गोली लगने के बाद आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
क्या था पूरा मामला? सोमवार, 22 जून की सुबह महरौली में फुटपाथ पर सो रही 11 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। बच्ची गुब्बारे बेचकर गुजारा करती थी। आरोपी ने उसे अगवा कर रेप किया और बाद में हत्या कर शव को जंगलों में फेंक दिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने 25 वर्षीय कैब ड्राइवर बबलू को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
परिजनों का टूटा सब्र मंगलवार को छतरपुर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। माहौल बेहद गमगीन था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी की मांग की है।
*#WATCH | Delhi | A man accused of raping and murdering an 11-year-old girl was injured in a police encounter. The accused was attempting to escape from police custody. More details awaited: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 23, 2026
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/Dqt6xtsVrQ
मुंबई पर मानसून की पहली मार: भारी बारिश से थमी रफ्तार, अंधेरी सबवे जलमग्न, रेड अलर्ट जारी
क्या ईरान ने टेके घुटने? ट्रंप के चौंकाने वाले दावे से मची हलचल
मधेपुरा में कचरे का साम्राज्य: क्या नगर परिषद की लापरवाही शहर को ले जाएगी महामारी की ओर?
पटना जंक्शन का शर्मनाक वीडियो: इंक्वायरी काउंटर पर कुंभकर्णी नींद में सोता मिला कर्मचारी
मॉनसून का तांडव: आज 18 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा: वर्ल्ड कप इतिहास में रचा अनोखा रिकॉर्ड, पुर्तगाल की 5-0 से धमाकेदार जीत
भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट: डोभाल और वांग यी की मुलाकात से सामान्य स्थिति की उम्मीद
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैं अभी यहीं हूं , आलोचकों का मुंह बंद कर रोनाल्डो ने भरी हुंकार
ऑपरेशन सुरक्षा : यूपी में 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील, बेसमेंट में चल रही थीं क्लासेज
दिल्ली का सेना भवन इलाका दहला: मजदूरों के 200 आशियाने राख, बाल-बाल बची जान