फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-के मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में पुर्तगाल ने 5-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जिसमें रोनाल्डो ने दो गोल दागकर अपनी उपयोगिता साबित की।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड की दहलीज इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रोनाल्डो का पहला गोल रहा। छठे मिनट में जाओ कैंसेलो के क्रॉस पर गोल करते ही रोनाल्डो ने फुटबॉल जगत में इतिहास रच दिया। 41 वर्षीय रोनाल्डो अब छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
लोग मुझे रिटायर कर रहे थे मैच के बाद रोनाल्डो काफी भावुक और आक्रामक नजर आए। उन्होंने कैमरे के सामने आई एम बैक चिल्लाते हुए आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत कठिन थे। ऐसा लग रहा था जैसे लोग मुझे संन्यास लेने पर मजबूर करना चाहते हैं। लेकिन मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था।
बाहरी शोर से बेपरवाह रोनाल्डो ने स्पष्ट किया कि उन्हें बाहर चल रही बातों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, बाहर तमाम तरह की बातें होती रहती हैं, जिन्हें नियंत्रित करना हमारे बस में नहीं है। लोग कह रहे थे कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन मैं अभी यहीं हूं।
टीम एकता पर जोर पुर्तगाल टीम के अंदर चल रहे कथित मतभेदों की खबरों को भी रोनाल्डो ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह एकजुट है और उन्हें अपने साथियों पर पूरा भरोसा है। इस बड़ी जीत के बाद पुर्तगाल ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।
Cristiano Ronaldo! 🇵🇹👑
— World Cup 2026 (@WorldCupMedia) June 23, 2026
“I’M BACK! I’M BACK!!” pic.twitter.com/ERrw6R78EE
मुजफ्फरनगर का बंधुआ नरक : कुत्तों का पहरा, भाले-हंटर की मार और नमक-रोटी पर पल रहे थे 13 मजदूर
ट्रंप की ईरान को दो टूक: परमाणु निरीक्षण नहीं किया, तो रद्द होगी पीस डील
ईरान जाने का प्लान कर रहे हैं? भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
निर्जला एकादशी 2026: हरिद्वार जाने वाले सावधान, ट्रैफिक जाम से बचना है तो देख लें नया रूट और पार्किंग प्लान
251 की रफ्तार, मौत का मंजर: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान BMW का खौफनाक एक्सीडेंट
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: 16.5 किलो गांजा और 9 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
मॉनसून का तांडव: आज 18 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
33 डिग्री गर्मी में हुडी पहनने की जिद ले डूबी; केतन अग्रवाल हत्याकांड का पर्दाफाश
उद्योग भवन के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 6 संस्करणों में गोल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी