फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है, जिसे शायद ही भविष्य में कोई और खिलाड़ी दोहरा सके। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में छठे मिनट में गोल दागते ही उन्होंने फुटबॉल जगत में अपना दबदबा साबित कर दिया।
रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करते ही एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया। वह फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के 6 अलग-अलग संस्करणों में गोल किए हैं। 2006 से शुरू हुआ यह सिलसिला 2026 तक बिना रुके जारी है।
मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते ही रोनाल्डो ने एक और मील का पत्थर छू लिया। अब वह वर्ल्ड कप में 10 गोल के साथ पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान फुटबॉलर युसेबियो के 1966 वर्ल्ड कप के 9 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
कांगो के खिलाफ पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद रोनाल्डो और उनकी टीम की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
उनके दो गोलों और नूनो मेंडेस के एक शानदार गोल की बदौलत पुर्तगाल ने पहले हाफ तक 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर अपनी मजबूती का अहसास करा दिया है। रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र महज एक आंकड़ा है।
History for @Cristiano! 🇵🇹
— FIFA (@FIFAcom) June 23, 2026
Cristiano Ronaldo has become the first player to score in six different @FIFAWorldCup tournaments! ⚽️ pic.twitter.com/qI1Zvt0uJS
खाकी वर्दी से मंकी मॉम तक का सफर: 76 साल की पूर्व पुलिस अधिकारी की अनोखी सेवा
क्या सलमान खान गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं? वायरल दावे ने फैंस की बढ़ाई चिंता
अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण , लेकिन मंच पर उनकी एक तस्वीर ने फैंस को किया भावुक
29 जून को आ रहा Samsung का नया Monster फोन, 50MP नो-शेक कैमरा और 6 साल के अपडेट का वादा
राम मंदिर दान पत्र में अंधेरगर्दी : क्यों टूट सकता है करोड़ों भक्तों का भरोसा?
कचरे के पहाड़ों से दिल्ली को मिलेगी मुक्ति, 1 साल में तैयार होंगी 100 जीरो-वेस्ट कॉलोनियां
चिरंजीवी का सामंथा पर प्यार: मा इंटी बंगारम की तारीफ कर दी प्रेग्नेंसी की बधाई
आयरलैंड दौरे के लिए तैयार टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी निगाहें
एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए अलर्ट: कहीं आप तो नहीं हो रहे ठगी के शिकार?
भवानीपुर चुनाव विवाद: कलकत्ता हाई कोर्ट ने EVM और CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने का दिया आदेश