दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरे देश में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी तट से लेकर पूर्वी राज्यों तक मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है।
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश दिल्ली में आज का मौसम बिगड़ने के पूरे आसार हैं। राजधानी में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी आने की आशंका है। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यूपी-बिहार में अलर्ट उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जिनमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद और नोएडा शामिल हैं, वहां 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के सिवान, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित बीकानेर, उदयपुर और अजमेर में आज तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश के उज्जैन, विदिशा, कटनी और मुरैना जैसे जिलों में भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।
ओडिशा और दक्षिण भारत की स्थिति ओडिशा में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कटक, रायगड़ा और कोरापुट जैसे जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मछुआरों को 24 जून तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। तमिलनाडु के चेन्नई और आसपास के जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि 25 जून से वहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
अन्य राज्यों में चेतावनी IMD के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, कोंकण-गोवा और पूर्वोत्तर के असम व मेघालय में भारी बारिश जारी रहेगी। हालांकि, एक तरफ जहां मॉनसून मेहरबान है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में अभी भी लू (Heatwave) का असर बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (23.06.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून, 2026 को महाराष्ट्र के कुछ और भागों (मुंबई सहित), तेलंगाना एवं ओडिशा के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है।
YouTube : https://t.co/BPV5feNbec
Facebook :… pic.twitter.com/2qqwIHQQhk
राम कपूर और एकता कपूर का मिलन : खत्म हुईं अनबन की सारी अफवाहें, लॉक अप 2 के मंच पर दिखी पुरानी केमिस्ट्री
मधेपुरा में मुहर्रम की सुरक्षा का कड़ा पहरा: फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने उपद्रवियों को दी सीधी चेतावनी
डेनियल मुनेज का जादुई गोल: कोलंबिया ने DR कांगो को हराकर नॉकआउट का टिकट कटाया
हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान की दोहरी मार : पहले फहराया गलत झंडा, फिर भारत ने दी करारी शिकस्त
पटना जंक्शन का शर्मनाक वीडियो: इंक्वायरी काउंटर पर कुंभकर्णी नींद में सोता मिला कर्मचारी
मुजफ्फरनगर में हैवानियत: फैक्ट्री में बंधक बनाकर मजदूरों को कोड़े से पीटा, नाबालिगों सहित 12 को कराया गया मुक्त
FIH प्रो लीग: भारत ने पाक को चटाई धूल, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हासिल की शानदार जीत
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा
IRFC में छप्परफाड़ मौका: 8% डिस्काउंट पर मिल रहे रेलवे के शेयर, सरकार बेच रही 2% हिस्सेदारी
महरौली रेप-मर्डर केस: पुलिस कस्टडी से भागते हुए एनकाउंटर में घायल हुआ दरिंदा