ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। महीनों से अपनी ही पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव और घटती लोकप्रियता के बीच, स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर देश को संबोधित करते हुए यह बड़ा फैसला लिया।
मुझे जवाब मिल गया है अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों से पूरी तरह वाकिफ थे। स्टार्मर ने कहा, मेरी पार्टी यह पूछ रही थी कि क्या मैं अगले चुनाव में नेतृत्व के लिए सही व्यक्ति हूं। मुझे इसका जवाब मिल गया है और मैं इस्तीफा दे रहा हूं।
उपलब्धियों का किया बचाव पद छोड़ने की घोषणा के बावजूद स्टार्मर ने अपने दो साल के कार्यकाल का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए दावा किया कि उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूती दी, मजदूरी में बढ़ोतरी की और पांच लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। स्टार्मर ने कहा कि उनकी सरकार ने दशकों की किफायत (austerity) नीतियों को समाप्त कर मजदूरों के अधिकारों में सुधार किया।
क्यों बढ़ा दबाव? स्टार्मर पर दबाव तब और बढ़ गया जब ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम ने वेस्टमिंस्टर में जोरदार वापसी की। बर्नहैम की चुनावी जीत ने लेबर पार्टी के सांसदों के बीच यह संदेश दिया कि वे पार्टी के लिए एक बेहतर चेहरा हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बर्नहैम के बढ़ते कद और पार्टी के भीतर गुटबाजी ने स्टार्मर को यह कठिन निर्णय लेने पर मजबूर किया।
अब क्या होगा? कीर स्टार्मर ने कहा है कि जब तक उनकी पार्टी एक नया नेता नहीं चुन लेती, तब तक वे प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। जुलाई 2024 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई लेबर पार्टी के लिए यह घटनाक्रम किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि दो साल से भी कम समय में यह ब्रिटिश राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Keir Starmer announces resignation as Prime Minister of the United Kingdom and leader of the Labour Party
— ANI (@ANI) June 22, 2026
(Photo source: Reuters) pic.twitter.com/5pstJAbTTv
लखनऊ अग्निकांड: लाइब्रेरी में फंसे छात्र, दीवार तोड़कर शुरू हुआ रेस्क्यू; 13 लोगों की मौत की खबर
बंगाल बजट 2026: बेरोजगारों को 3000 रुपये भत्ता और 1 लाख नौकरियां, BJP सरकार का पहला बजट पेश
वर्ल्ड कप से बाहर होकर पार्टी में मशगूल पाकिस्तान टीम, कोच वहाब रियाज का वीडियो वायरल
खगड़िया में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़: एसटीएफ और पुलिस की दबिश में 5 तस्कर गिरफ्तार
92 साल का सूखा खत्म: फीफा विश्व कप में मिस्र का ऐतिहासिक धमाका, न्यूजीलैंड को 3-1 से रौंदा
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 युवाओं की मौत से दहला शहर
लखनऊ अग्निकांड: कोई खिड़की से कूदा, कोई बाथरूम में कैद; मौत का मंजर बयां करती इनसाइड स्टोरी
महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर: शिंदे गुट में शामिल हुए उद्धव के 6 सांसद, ठाकरे ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
जिम में वर्कआउट के दौरान SOG अफसर की मौत, क्या आपकी फिटनेस रूटीन है जोखिम भरी?
सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: हाथ में सिगरेट, पास में शराब की बोतलें; नशे में धुत युवती का वीडियो वायरल