खगड़िया: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा इलाके में चल रही एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच हथियारों के सौदागरों को रंगे हाथों दबोच लिया है।
पुलिस को 20 जून को मथार दियारा में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद, मुफस्सिल थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की एक विशेष टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद की गई।
पुलिस की छापेमारी में पांच अर्धनिर्मित पिस्टल, कारतूस और हथियारों को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न मशीनें और औजार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. जसीम, मो. नौशाद, मो. नयरूल और साहिल राज शामिल हैं। इनके साथ ही खगड़िया निवासी राजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों की सप्लाई बिहार के किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इनके तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 85/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खगड़िया में अवैध हथियारों के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए तस्करों से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
*NEET री-एग्जाम से जुड़ी बड़ी खबर
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 21, 2026
NEET UG 2026 Re-Exam को लेकर बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा. लखीसराय के 3 परीक्षा केंद्रों से 9 सॉल्वर गिरफ्तार. दूसरे अभ्यर्थियों की जगह दे रहे थे परीक्षा. बायोमेट्रिक सत्यापन से जुड़ी निजी एजेंसी के 7 कर्मियों को भी हिरासत में लिया गया.… pic.twitter.com/XsrhDNLkIT
लखनऊ अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत का गुनहगार कौन? क्या सिस्टम ने फिर रची मौत की साजिश ?
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: क्या सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी हरमनप्रीत की वुमन इन ब्लू ? जानिए कब और किससे है अगला मुकाबला
जालंधर: खड़ी स्कॉर्पियो में जिंदा जला चालक, साजिश या हादसा? पुलिस जांच में जुटी
सुपौल सदर अस्पताल: आज किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज? OPD और इमरजेंसी ड्यूटी लिस्ट जारी
सहरसा का रहस्यमय सिद्धपीठ: जहां मां चंडिका पूरी करती हैं हर मुराद
इसराइल का वो दुस्साहसी ऑपरेशन, जिसमें शहीद हुए थे नेतन्याहू के भाई
वेलकम टू द जंगल : अक्षय कुमार की फिल्म पर सेंसर की कैंची, 18 बड़े बदलावों के बाद मिली हरी झंडी
भाई, रिचार्ज के पैसे नहीं हैं... : सड़कों पर भीख मांगता दिखा रोबोट, वीडियो देख दंग रह गए लोग
अररिया में मोहर्रम की तैयारी: प्रशासन ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
CSK का बड़ा दांव: खराब प्रदर्शन के बावजूद नहीं बदलेगा हेड कोच, धोनी की मुहर के बाद फैसला पक्का