दुनिया भर में हम इंसानों को भीख मांगते तो देखते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी रोबोट को सड़क पर बैठकर पैसे मांगते देखा है? चीन से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपनी बैटरी रिचार्ज करवाने के लिए लोगों से मदद मांग रहा है।
हाथ जोड़कर मांग रहा मदद वायरल वीडियो चीन के सिचुआन प्रांत का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठा है और राहगीरों के सामने हाथ जोड़े खड़ा है। उसके पास एक छोटी प्लेट रखी है और साथ ही डिजिटल पेमेंट के लिए एक QR कोड भी मौजूद है।
लाउडस्पीकर पर चला रहा गुहार रोबोट के पास एक LED बोर्ड लगा है और स्पीकर के जरिए वह बार-बार एक ही संदेश सुना रहा है। रोबोट कह रहा है, रिचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं, कृपया बिजली का बिल भरने में मदद करें। यह दृश्य देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान रह गए।
यूनिट्री जी1 (Unitree G1) है यह रोबोट रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रोबोट यूनिट्री जी1 (Unitree G1) है, जिसे चीन की चर्चित रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री ने बनाया है। यह वही कंपनी है, जिसका रोबोट हाल ही में इक्वाडोर के चिम्बोराजो ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने के कारण सुर्खियों में रहा था।
क्या यह कोई नया ट्रेंड है? वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे मजाक में AI का बुरा दौर बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक मार्केटिंग स्टंट मान रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि केवल एक ही जगह नहीं, बल्कि बीजिंग, चेंगदू और फ़ूझोउ जैसे अन्य शहरों में भी ऐसे रोबोट भिखारी देखे गए हैं।
लोगों ने दिया अनोखा रिएक्शन वीडियो को लेकर इंटरनेट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, अब रोबोट भी भिखारियों की जगह लेने लगे हैं। वहीं, कुछ लोग यह सोचकर हैरान हैं कि क्या यह कोई परफॉर्मेंस आर्ट है या फिर पैसे कमाने का कोई भविष्यवादी और अजीब तरीका। फिलहाल, कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
China’s got humanoid robots roaming the streets begging for donations to pay their “electricity bill.”
— Andrew Alvarez (@theOGalv) June 16, 2026
Complete with speaker, tray, and QR code.
Is it moving to California? Perfect training for life there. pic.twitter.com/9VTuxwkkcw
भरत तिवारी एनकाउंटर: BJP की दो टूक - जांच पूरी होने तक चुप रहें नेता
पूर्णिया: किलकारी में बच्चों का जलवा, 1442 नन्हें कलाकारों ने दिखाया अपना हुनर
ये मेरी भी बहन है : रात के सफर में भाई की चिंता और कैब ड्राइवर का वो भरोसा, जिसने जीता सबका दिल
स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा बयान: दोस्त तो हैं, लेकिन खुद अपने ही हाथों से किया बर्बादी का काम
दिल्ली: बाल्मीकि बस्ती में आधी रात को भड़की भीषण आग, राख हुए आशियाने
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों के बाद एक्शन मोड में सरकार, SIT गठित; मंत्री राजभर बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
दिनदहाड़े बाइक चोरी: बारसोई में शातिरों ने फिर दी पुलिस को चुनौती, CCTV में कैद हुई वारदात
कटिहार सदर अस्पताल: आज किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज? देखें ओपीडी और इमरजेंसी की पूरी ड्यूटी लिस्ट
वायरल वीडियो: सड़क पर भीख मांगता दिखा रोबोट, बोला- रिचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं
सिकटी में नल-जल और बिजली संकट पर भड़के जनप्रतिनिधि: SDO ने दी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी