लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। तीन मंजिला इमारत में लगी इस आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र शामिल हैं।
SIT का गठन और अफसरों पर गाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। लापरवाही के आरोपी 4 अधिकारियों—जिनमें एई (AE) और जेई (JE) शामिल हैं—को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : ओपी राजभर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
कैसे हुआ यह भीषण हादसा? हादसा सोमवार दोपहर को पुरानिया इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में हुआ। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप और क्लिनिक था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे थे।
आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं के गुबार के कारण कई लोगों का दम घुट गया, वहीं जान बचाने की कोशिश में कुछ छात्र बिल्डिंग से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कई बेजुबान जानवरों की भी जलकर मौत हो गई है।
मुख्यमंत्री ने ली घायलों की सुध घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू (KGMU) पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल, प्रशासन पूरे इलाके में सुरक्षा मानकों की जांच में जुट गया है।
*#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर कहा, यह दुखद घटना है... घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है, SIT टीम का गठन हुआ है। 7 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है, प्रथम… pic.twitter.com/IKsW0pQaG3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: क्या सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी हरमनप्रीत की वुमन इन ब्लू ? जानिए कब और किससे है अगला मुकाबला
2600 साल पुरानी सर्जरी का लोहा: स्कॉटलैंड में सर्जरी के पितामह महर्षि सुश्रुत को मिला सर्वोच्च सम्मान
कुकिंग खून में है, क्रिकेट नहीं : शाहिद अफरीदी के विवादित बोल पर मचा बवाल
बांका मंडी अपडेट: अनाज के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में जारी है लुका-छिपी
अब मॉनसून दिखाएगा अपना असर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
2 मिनट की देरी ने छीन लिया डॉक्टर बनने का सपना, NEET सेंटर के बाहर पिता-पुत्री की बेबसी का वीडियो वायरल
विधानसभा में कांच की बोतल पर छिड़ी जंग , पन्नीरसेल्वम के कमेंट से गूंज उठा सदन
तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: IRCTC के साथ मात्र 20,250 रुपये में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारका के दर्शन
लखनऊ अग्निकांड का असर: कानपुर में 16 कोचिंग सेंटर सील, 22 इमारतों पर मंडराया खतरा
8 करोड़ का सरकारी धान सड़ा, रिकॉर्ड से 12 हजार क्विंटल गायब: सुकमा में मचा हड़कंप