धार्मिक यात्रा का सुनहरा मौका अगर आप कम बजट में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आप 11 दिनों में देश के पांच प्रमुख ज्योतिर्लिंगों समेत द्वारकाधीश मंदिर और ऐतिहासिक एलोरा गुफाओं के दर्शन कर सकेंगे।
यात्रा की समय-सीमा और रूट यह विशेष ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से अपनी यात्रा शुरू करेगी और 21 जुलाई 2026 को वापस लौटेगी। ट्रेन रीवा के अलावा सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी, जहां से यात्री सवार हो सकेंगे।
क्या है पैकेज की कीमत? इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियां उपलब्ध हैं:
इस पैकेज की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, स्थानीय परिवहन (बस) और यात्रा बीमा जैसी सभी मुख्य सुविधाएं शामिल हैं।
किन पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन?
क्या मिलेंगी सुविधाएं? यात्रियों को रोजाना चाय-कॉफी, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन दिया जाएगा। साथ ही, हर दिन एक लीटर पानी की बोतल भी उपलब्ध होगी। सुरक्षा के लिए ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।
इन खर्चों का करना होगा भुगतान याद रखें, इस पैकेज में स्मारकों का प्रवेश शुल्क, विशेष दर्शन टिकट, कैमरा शुल्क, पोर्टर सेवा, हेलीकॉप्टर या डोली सेवा, व्यक्तिगत खर्च, दवाइयां और लॉन्ड्री जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं। इनका खर्च यात्रियों को स्वयं उठाना होगा।
*Set out on a divine journey across sacred destinations with IRCTC’s Bharat Gaurav Tourist Train.
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) May 27, 2026
Book now: https://t.co/Dxn2sQ22UC
(Package Code=WZBG71)#Maharashtra #Gujarat pic.twitter.com/Buu5IOzDl5
लखनऊ अग्निकांड का असर: कानपुर में 16 कोचिंग सेंटर सील, 22 इमारतों पर मंडराया खतरा
नीली जर्सी पहनते ही छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में
20 रुपये के छोले-भटूरे का 120 का बिल: छात्र ने पुलिस के सामने खोली वेंडर की पोल
लखनऊ अग्निकांड: पापा, आग लग गई है, बचा लीजिए —बेटे की आखिरी पुकार से कांप उठा शहर
कूलर चालू करने से पहले हो जाएं सावधान! अंदर बैठा मिला खतरनाक मेहमान
विधानसभा में थलपति का फिल्मी अंदाज: विजय के एक इशारे पर मचा सियासी घमासान
अब मॉनसून दिखाएगा अपना असर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
टेढ़ागाछ: फुलबरिया बाजार बना कीचड़ का दलदल , जिम्मेदारों की चुप्पी पर फूटा गुस्सा
मियामी: 22 साल के भारतीय युवक ने लग्जरी स्टोर को लगाया 50 लाख का चूना, शातिराना अंदाज देख पुलिस भी दंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई बिहार की सियासत: विपक्ष ने बताया सुनियोजित हत्या , DSP पर गंभीर आरोप