सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आमतौर पर भीख मांगते हुए आपने इंसानों को देखा होगा, लेकिन अब रोबोट भी सड़क पर हाथ फैलाए नजर आ रहे हैं।
हाथ में कटोरा और QR कोड वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क किनारे शांति से बैठा है। उसके सामने एक बर्तन रखा है, जिसमें कुछ सिक्के दिखाई दे रहे हैं। तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसने अपने पास एक क्यूआर कोड भी रखा है ताकि लोग डिजिटल पेमेंट कर सकें।
रोबोट के पास एक स्पीकर लगा है, जिससे बार-बार एक ही आवाज आ रही है। वह लोगों से गुहार लगा रहा है कि उसके पास रिचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं और कृपया उसका बिजली का बिल भरने में मदद करें।
यूनिट्री (Unitree) कंपनी का कारनामा यह रोबोट चीन की प्रसिद्ध रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री का है। वही कंपनी, जिसका रोबोट कुछ समय पहले इक्वाडोर के चिंबोराज़ो ज्वालामुखी पर चढ़ाई करके चर्चा में आया था। अब इसी कंपनी का रोबोट अपनी इस अजीबोगरीब हरकत से इंटरनेट पर छा गया है।
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या जमाना आ गया है, अब रोबोट भी भीख मांगने लगे। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह कंपनी का कोई पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है, क्योंकि चीन में कंपनियां अपने उत्पादों के प्रमोशन के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं।
चाहे यह मार्केटिंग का तरीका हो या कोई प्रयोग, इस रोबोट ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
China’s got humanoid robots roaming the streets begging for donations to pay their “electricity bill.”
— Andrew Alvarez (@theOGalv) June 16, 2026
Complete with speaker, tray, and QR code.
Is it moving to California? Perfect training for life there. pic.twitter.com/9VTuxwkkcw
सहरसा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद: पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का हुआ आगाज
जिस सपने के लिए बल्ला उठाया था... टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
लखनऊ अग्निकांड: चीखों से गूंजती बिल्डिंग, लॉक हुए दरवाजे और बेबस बच्चों की आखिरी पुकार
मौत को दावत: छत के डंडे पर बेफिक्र बैठा बच्चा चला रहा था फोन, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
राष्ट्रपति भवन में आज पद्म अलंकरण समारोह: 65 दिग्गजों को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान
पूर्णिया में रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, तीन गंभीर
टीम इंडिया को दोहरा झटका: हार्दिक और नीतीश के बाद अब सूर्यांश शेडगे की एंट्री!
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सेल्फी का बहाना, 350 फीट का खौफनाक अंत; मंगेतर ही निकली कातिल
चिरंजीवी का सामंथा पर प्यार: मा इंटी बंगारम की तारीफ कर दी प्रेग्नेंसी की बधाई
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: क्या सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी हरमनप्रीत की वुमन इन ब्लू ? जानिए कब और किससे है अगला मुकाबला