बनमनखी: बिहार के पूर्णिया जिले में रफ्तार का तांडव लगातार जारी है। सरसी थाना क्षेत्र के कुशहा काली मंदिर के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
हादसे के बाद फरार हुआ चालक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार परिवार सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सदस्य सड़क पर दूर जा गिरे। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने की मदद, अस्पताल में मचा कोहराम हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल माता-पिता और उनके मासूम बच्चे का दर्द देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
हालत नाजुक, पूर्णिया GMCH रेफर अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। दंपती के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक खून बहने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पूरा परिवार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन के नंबर की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
भारत का धुंधला बनाम अमेरिका का नीला आसमान: सोशल मीडिया पर छिड़ी प्रदूषण की जंग
लंच में 1 मिनट की देरी, तो 1 घंटे की सजा: ऑफिस के अजीब नियम ने मचाया बवाल
कूलर चालू करने से पहले हो जाएं सावधान: अंदर बैठा था मौत का सौदागर , वीडियो देख कांप जाएगी रूह
रिकॉर्ड तोड़ते ही विलेन बने मेसी? 5 सेकंड पहले की एक गलती ने मचाया बवाल
लखनऊ अग्निकांड: पापा, आग लग गई है, बचा लीजिए —बेटे की आखिरी पुकार से कांप उठा शहर
CSK का बड़ा दांव: खराब प्रदर्शन के बावजूद नहीं बदलेगा हेड कोच, धोनी की मुहर के बाद फैसला पक्का
लखनऊ अग्निकांड: बच्चे गले लगकर रो रहे थे और दरवाजा नहीं खुला , खौफनाक मंजर बयां कर कांप उठी चश्मदीद
इसराइल का वो दुस्साहसी ऑपरेशन, जिसमें शहीद हुए थे नेतन्याहू के भाई
किशनगंज में मानसून की दस्तक: 24 घंटे में 59.5 मिमी बारिश, 28 जून के लिए अत्यधिक भारी अलर्ट
शादी की वेन्यू बुक थी, मंगेतर ने रची मौत की साजिश: पुणे मर्डर मिस्ट्री का खौफनाक सच