सोशल मीडिया पर एक कंपनी का ऑफिस नोटिस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नोटिस में कर्मचारियों के लिए बनाए गए सख्त और अजीबोगरीब नियमों ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। यह मामला वर्कप्लेस कल्चर और कर्मचारियों के अधिकारों पर एक नई बहस छेड़ रहा है।
क्या है वायरल नोटिस का नियम? सामने आए नोटिस के मुताबिक, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए केवल 30 मिनट का लंच ब्रेक तय किया है। नियम इतना सख्त है कि अगर कोई कर्मचारी लंच में तय समय से एक मिनट भी ज्यादा लेता है, तो उसे शाम को एक घंटे का अतिरिक्त काम करना होगा।
नोटिस में साफ लिखा है कि यदि लंच ब्रेक 31 मिनट का हुआ, तो कर्मचारी को शाम 6 बजे के बजाय 7 बजे तक रुकना होगा और वह भी बिना किसी अतिरिक्त वेतन के। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात नोटिस के अंत में लिखी गई है— Eat Faster (जल्दी खाओ)।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इस नोटिस की तस्वीर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की गई है। पोस्ट करने वाली यूजर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यदि आपका मैनेजमेंट ऐसे नियम बनाता है, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि आपके बेहतरीन कर्मचारी इस्तीफा दे दें।
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। कई लोगों ने इसे शोषण बताया। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर कर्मचारी एक मिनट ज्यादा काम करे, तो क्या कंपनी उसे एक घंटे की अतिरिक्त सैलरी देगी? वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे नियम कंपनी की खराब कार्य संस्कृति को दर्शाते हैं।
पक्ष और विपक्ष में छिड़ी जंग जहाँ ज्यादातर लोग इस नियम की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसके समर्थन में भी दिखे। समर्थकों का तर्क है कि कर्मचारियों को अनुशासन में रहना चाहिए और लंबे लंच ब्रेक से कंपनी के काम पर असर पड़ता है।
हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह नोटिस किस कंपनी का है, लेकिन इसने प्रोफेशनल लाइफ और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर एक गंभीर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। फिलहाल, यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
If your management writes policies like this, don t be surprised when your best employees write resignation emails. pic.twitter.com/3v5jZGA3XS
— Nalini Unagar (@NalinisKitchen) June 22, 2026
मधेपुरा: गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठा स्कूल में बड़ी चोरी, लाखों का सामान और सरकारी दस्तावेज गायब
बोबाजार बम धमाका: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी रशीद खान की रिहाई पर लगाई रोक
तेज प्रताप यादव के आवास से 20 लाख कैश और कीमती सामान चोरी, पीए पर FIR दर्ज
अल नीनो का साया: कृषि संकट टालने के लिए केंद्र का मास्टर प्लान तैयार, शिवराज सिंह ने दिए सख्त निर्देश
ड्यूटी पर ‘स्लीप मोड’ में सरकारी बाबू: पटना जंक्शन का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- ये कैसी सेवा?
दिल्ली: बाल्मीकि बस्ती में आधी रात को भड़की भीषण आग, राख हुए आशियाने
मियामी: 22 साल के भारतीय युवक ने लग्जरी स्टोर को लगाया 50 लाख का चूना, शातिराना अंदाज देख पुलिस भी दंग
नीट परीक्षा: 2 मिनट की देरी बनी डॉक्टर बनने के सपने की दुश्मन, वायरल वीडियो के पीछे का सच आया सामने
पेंशन का बड़ा हिस्सा बेजुबानों के नाम: 76 साल की दादी की अनोखी वानर सेना और उनकी कहानी
लखनऊ अग्निकांड: 10 साल पहले ही गिराने का आया था आदेश, LDA की एक फाइल ने ली 15 मासूमों की जान