लखनऊ में भीषण आग का तांडव राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने कोहराम मचा दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बाथरूम में कैद हुई जान इमारत की दूसरी मंजिल पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर संचालित था। आग और धुएं के बीच कई छात्र डर के मारे बाथरूम में छिप गए। वहीं, जान बचाने की कोशिश में एक छात्र पहली मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शॉर्ट सर्किट से फैली आग चश्मदीदों के अनुसार, आग की शुरुआत पास के बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे भवन में काला धुआं भर गया। इमारत के बेसमेंट और निचले हिस्सों में पेट शॉप और क्लीनिक थे। कर्मचारी कुछ जानवरों को तो सुरक्षित बाहर निकाल पाए, लेकिन कई पालतू जीव अंदर ही फंसे रह गए।
दीवार तोड़कर घुस रहे रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। धुएं के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौती आ रही है। राहतकर्मियों ने इमारत की पिछली दीवार को दो जगहों से तोड़ा है ताकि अंदर फंसे लोगों तक पहुँचा जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीमें एक-एक कमरे की तलाशी ले रही हैं।
ब्रजेश पाठक ने लिया जायजा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता सभी को सुरक्षित निकालना है। उन्होंने कहा, धुआं बहुत अधिक है, रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं।
*#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पुरानिया इलाके के पास अलीगंज लाइब्रेरी में आग लग गई, आग बुझाने और बचाव का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/xRt86CqQzr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्या मेसी रचेंगे इतिहास? ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक गोल से टूटेंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड
एशियन रिले चैंपियनशिप 2026: भारतीय महिला टीम ने चीन को पछाड़ा, 4x100m में जीता ऐतिहासिक गोल्ड
150 पुलिसकर्मियों का पहरा, फिर भी सुरक्षा का रोना: सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर तीखा हमला
लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूदे छात्र; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बीकानेर एक्सप्रेस बनी वॉटरफॉल कोच , फर्स्ट AC में पानी की बारिश से यात्री बेहाल
नीट पेपर लीक: जब तक मोहम्मद भाई साथ हैं , जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारियों का भावुक संदेश
ये कौन-सा शो है? - इंडियाज गॉट लेटेंट पर बॉबी देओल का रिएक्शन हुआ वायरल
हमारी जंग लेबनान से नहीं, हिज्बुल्लाह से है : नेतन्याहू ने ईरान और ट्रंप पर दिया दो टूक जवाब
मंच से बरसे मल्लिकार्जुन खरगे: कार्यकर्ताओं को कहा बेकार , नारेबाजी पर जमकर लगाई फटकार
दुकान में कोई नहीं, सिर्फ रोबोट का राज: क्या इंसानी कर्मचारियों की जगह ले लेंगे मशीनें?