फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर फुटबॉल के मैदान पर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। सोमवार, 22 जून को अर्जेंटीना का सामना ऑस्ट्रिया से होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर शानदार शुरुआत करने वाले मेसी की नजरें अब तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड्स पर टिकी हैं।
सर्वाधिक गोल का ताज मेसी फिलहाल विश्व कप इतिहास में 16 गोल के साथ जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के बराबर हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक गोल करते ही मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बन जाएंगे और क्लोस का रिकॉर्ड पीछे छूट जाएगा।
लगातार 6 मैचों में गोल का कीर्तिमान मेसी ने अपने पिछले लगातार 5 विश्व कप मुकाबलों में गोल किए हैं। यदि वह ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी गोल दाग देते हैं, तो वह जस्ट फोंटेन और जाइरजिन्हो के उस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लगातार 6 विश्व कप मैचों में गोल करने का कारनामा किया है।
जीत का अर्धशतक और क्लोस की बराबरी रिकॉर्ड्स का सिलसिला सिर्फ गोल तक सीमित नहीं है। अगर अर्जेंटीना ऑस्ट्रिया को मात देती है, तो विश्व कप में यह मेसी की 17वीं जीत होगी। इसके साथ ही वह विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में मिरोस्लाव क्लोस की बराबरी कर लेंगे।
असिस्ट का भी है मौका मैदान पर मेसी सिर्फ गोल ही नहीं करेंगे, बल्कि उनके पास इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट (गोल्स में मदद) करने वाला खिलाड़ी बनने का मौका भी है। यदि वह इस मुकाबले में एक भी असिस्ट देते हैं, तो वह इस सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
भारत में कहाँ देखें मैच? भारतीय प्रशंसक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले यूनाइट 8 स्पोर्ट्स (Unite 8 Sports) चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ लाइव देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ज़ी5 (Zee5) ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
🚨🇦🇷 𝗥𝗘𝗠𝗜𝗡𝗗𝗘𝗥: If Lionel Messi produces ONE assist tonight, he will become the player with the MOST ASSISTS in World Cup history!
— The Touchline | 𝐓 (@TouchlineX) June 22, 2026
If Lionel Messi produces ONE goal tonight, he will become the player with the MOST GOALS in World Cup history! pic.twitter.com/w0C87KqGSf
सहरसा में चक धूम धूम : 1200 नन्हे कलाकारों ने 30 विधाओं में बिखेरे हुनर के रंग
इल्हाम उमर के नरसंहार वाले दावे पर फूटा भारतीय मुस्लिम महिलाओं का गुस्सा, दिया करारा जवाब
लोग भूल रहे हैं मेरी असलियत : 29 गेंदों में 94 रन ठोक वैभव सूर्यवंशी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
बहराइच की सालार मसूद दरगाह में वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा मामला: चढ़ावे का 10 साल का हिसाब गायब, पूर्व मंत्री का नाम उछला
दम है तो फिर से चुनाव लड़कर दिखाएं बागी , आदित्य ठाकरे ने बीजेपी और पाला बदलने वाले सांसदों को दी सीधी चुनौती
लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 11 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
थूथुकुडी में आसमान से उतरा मौत का बवंडर : टॉरनेडो या कुछ और? जानें क्या बोली मौसम विभाग
मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा ने जीता दिल, सिक्योरिटी गार्ड को सिखाया मैनर्स का पाठ
लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल पर सीएम योगी का सख्त रुख, घायलों को दिया इलाज का भरोसा
दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद क्या टीम इंडिया का विश्व विजेता बनना तय है? जानिए चौंकाने वाला कनेक्शन