बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस के संकल्प समावेश कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का रौद्र रूप देखने को मिला। अपने संबोधन के बीच कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से नाराज खरगे ने न केवल उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकारा, बल्कि बेकार लोग (useless fellows) तक कह डाला।
क्या थी नारेबाजी की वजह? खरगे मंच से अपना भाषण दे रहे थे कि तभी वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में DK-DK के नारे लगाना शुरू कर दिया। बीच संबोधन में हुई इस नारेबाजी से खरगे अपना आपा खो बैठे। मंच पर मौजूद डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन खरगे का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
व्यक्ति पूजा नहीं, पार्टी सर्वोपरि है नाराज खरगे ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष की पूजा नहीं होती। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, क्या यहां चिल्लाने से पूरा देश प्रभावित होगा? यह कोई व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है। आप बेकार लोग हैं। यहां हम सबको पार्टी के एजेंडे के लिए साथ आना है।
क्या लोग यहां झाड़ू लगाने आए हैं? खरगे ने अनुशासनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कुछ लोग केवल नारेबाजी करने आए हैं, तो बाकी हजारों लोग यहां क्यों जुटे हैं? उन्होंने तल्ख लहजे में पूछा, अगर एक व्यक्ति कुछ चिल्लाएगा और दूसरा कुछ और, तो बाकी लोग क्या यहां फर्श पर झाड़ू लगाने आए हैं?
सुधार की चेतावनी और जांच के आदेश अपने 58 साल के राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए खरगे ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी नेता से बड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नारेबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खरगे ने कहा, पूरे कार्यक्रम की फुटेज मौजूद है। मैं इसकी समीक्षा करूंगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा। अनुशासन के बिना पार्टी नहीं चल सकती।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Congress President Mallikarjun Kharge loses his cool at party workers during the Sankalpa Samavesha programme after the workers raised “DK-DK” slogans
— ANI (@ANI) June 21, 2026
“Will the entire country be affected if you shout here? This is not an individual’s programme, it… pic.twitter.com/jmO0rLMftK
पूर्णिया में मौसम का मिजाज बिगड़ा: इस हफ्ते येलो से ऑरेंज अलर्ट तक की चेतावनी, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
टिकट मांगना पड़ा महंगा! नन्हीं बच्ची ने टीटीई साहब को अपने जवाबों से किया क्लीन बोल्ड
मंच से बरसे मल्लिकार्जुन खरगे: कार्यकर्ताओं को कहा बेकार , नारेबाजी पर जमकर लगाई फटकार
सहरसा में चक धूम धूम : 1200 नन्हे कलाकारों ने 30 विधाओं में बिखेरे हुनर के रंग
नोटबंदी, अतीक का पैसा और रिवरफ्रंट घोटाला: राजभर ने अखिलेश को सुनाई धुरंधर की कहानी
ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार Tata की नई SUV, Sierra EV में मिलेगा क्वाड व्हील ड्राइव का दम
पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा तोहफा: दिल्ली सरकार देगी सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण
कहां गायब हो गए मोहम्मद सिराज? टीम इंडिया से बाहर होने पर फैंस ने उठाए सवाल
आगरा: पति की राह का कांटा बना देवर-भाभी का अवैध रिश्ता, खौफनाक साजिश रचकर उतारा मौत के घाट
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दांव: अब किसान संगठनों के साथ मिलकर सरकार को घेरेगा आंदोलन