भारतीय बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए टाटा मोटर्स पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। यह कार 30 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश की जाएगी।
क्या है क्वाड व्हील ड्राइव की खासियत? नई सिएरा ईवी की सबसे बड़ी ताकत इसका क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) सिस्टम है। यह मूल रूप से एक ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटरों का इस्तेमाल किया गया है। एक मोटर फ्रंट एक्सल पर और दूसरी रियर एक्सल पर फिट की गई है, जो कठिन रास्तों पर भी शानदार ग्रिप और बेजोड़ परफॉरमेंस प्रदान करती है।
500 किमी से अधिक की रेंज का वादा माना जा रहा है कि सिएरा ईवी के शुरुआती और मिड-वेरिएंट्स में 65kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम होगी। यह इसे लंबी यात्राओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम लुक सिएरा ईवी को एक अलग पहचान देने के लिए इसमें खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। कार में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और नए बंपर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, QWD वर्जन की पहचान के लिए इसके टेलगेट पर विशेष बैजिंग दी जाएगी।
फीचर्स से लैस होगा केबिन टाटा ने इंटीरियर को काफी प्रीमियम रखा है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
बाजार में किससे होगी टक्कर? लॉन्च के बाद सिएरा ईवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ई-विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE 6 और एमजी जेडएस ईवी से होगा। इसकी संभावित कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। टाटा की यह लेजेंडरी कार हाइपरचार्ज होकर बाजार में अपने पुराने रुतबे को फिर से जीवंत करने के लिए तैयार है।
The name carries legacy.
— TATA.ev (@Tataev) June 20, 2026
The car carries a new power.
Loading Sierra.ev — the legend hypercharged.
Ready to challenge everything you thought an EV could be!
30.06.26.#Tataev #MoveWithMeaning #Sierraev #LegendHypercharged #FirstLook pic.twitter.com/SQtT0INoSF
टूर्नामेंट के बीच फास्ट फूड पर पाक टीम का धावा, शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर
# बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग : दुनिया भर के देशों में गूंजा योग का मंत्र
कोलकाता की सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड रखने पर सियासी घमासान, क्या ऐतिहासिक भूल कर बैठा प्रशासन?
NEET Re-Exam: दिल्ली में कूलिंग जोन बने वार्म जोन , दावों के बीच गर्मी से बेहाल हुए अभिभावक
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला: धारदार हथियार से वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
92 साल का सूखा खत्म: फीफा विश्व कप में मिस्र का ऐतिहासिक धमाका, न्यूजीलैंड को 3-1 से रौंदा
प्रेमा रावत की खुली किस्मत: वर्ल्ड कप के मंच पर हुआ धमाकेदार डेब्यू, श्रेयंका पाटिल की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत का डंका: हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, नेशंस कप जीत पीएम मोदी ने दी बधाई
अल नीनो का साया: क्या आपकी रसोई का बजट बिगाड़ने वाला है इस बार का मानसून?
शिवसेना एक ही है, पर असली कौन? : उद्धव ठाकरे ने अमित शाह के दावे पर किया पलटवार