भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम ने एफआईएच (FIH) हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर दूसरी बार प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।
मैदान पर दिखाई आक्रामक हॉकी मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखा। खेल के चौथे मिनट में ही नवनीत कौर ने पहला गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में 15वें मिनट में सुनीलिता टोप्पो ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
भारतीय डिफेंस ने पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड के किसी भी हमले को सफल नहीं होने दिया। पूरी टीम ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया।
प्रो लीग के लिए पक्का किया टिकट इस खिताबी जीत का सबसे बड़ा इनाम प्रो लीग में जगह मिलना है। नेशंस कप जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने अब अगले सीजन की एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह भारतीय हॉकी के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें खेलती हैं।
पीएम मोदी ने सराहा टीम का जज्बा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह जीत आने वाली पीढ़ी को और अधिक लोगों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
हॉकी इंडिया ने किया जश्न का इजहार हॉकी इंडिया ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, एक खिताब जीता, एक सपना सच हुआ। ऑकलैंड से लेकर ट्रॉफी उठाने तक, टीम इंडिया का सफर अविस्मरणीय और अजेय रहा।
भारत का लगातार दबदबा यह दूसरी बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने नेशंस कप जीता है। इससे पहले 2022 में भी भारत चैंपियन बना था। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व स्तर पर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही है और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
Indian hockey players bring pride and joy!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2026
Congratulations to the women’s team for emerging as winners in the FIH Hockey Women’s Nations Cup. The team played exceptionally well throughout the entire tournament. Best wishes to the team.
May this win inspire several others to… pic.twitter.com/EdZcpyRV3L
नीट यूजी पुनर्परीक्षा: पूर्णिया में सुरक्षा का अभेद्य किला, सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर
भरत तिवारी एनकाउंटर: एक युवा समाजसेवी की मौत के बाद सवालों के घेरे में भोजपुर प्रशासन
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का डटाव: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दीपके
NEET UG 2026: फिजिक्स के कठिन सवालों ने उलझाया, बायोलॉजी-केमिस्ट्री ने छात्रों को दी राहत
9 पसलियां टूटीं, फेफड़े डैमेज हुए, फिर भी नहीं मानी हार: नीट परीक्षा के लिए मौत को मात दे बैठी यह बेटी
# ए.आर. रहमान का भावुक ट्रिब्यूट: आशा भोंसले की आखिरी रिकॉर्डिंग का टीजर जारी
नीट री-एग्जाम: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया 45 मिनट का इंतजार
अम्बिकापुर में गूंजा योग : CM साय बोले- योग केवल कसरत नहीं, जीवन जीने की कला है
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का खौफ : श्रीलंकाई टीम के उड़े होश, मैदान पर बदली कड़वाहट
बिहार: डीएम के खिलाफ खबर लिखना पड़ा भारी, आधी रात घर में घुसी पुलिस; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप