ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी इंडिया ए और श्रीलंका ए ट्राई सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है। आज (21 जून) रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। सीरीज में वैभव को कई बार अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे अब तक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। फैंस को उम्मीद है कि इस बड़े मुकाबले में उनके बल्ले से एक शानदार पारी जरूर निकलेगी।
मैच का समय और टॉस मैच भारतीय समयानुसार आज सुबह 10 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान सुबह 9:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। मुकाबले की अहमियत को देखते हुए भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा, क्योंकि मेजबान श्रीलंका को उसी की परिस्थितियों में हराना बड़ी चुनौती है।
कहां देखें लाइव? अगर आप इस रोमांचक फाइनल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो टीवी पर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप के जरिए पल-पल की अपडेट और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
आमने-सामने का समीकरण इस सीरीज में भारत और श्रीलंका अब तक दो बार टकरा चुके हैं। एक मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने सुपर ओवर में भारतीय टीम को मात दी थी। ऐसे में आज होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा और कांटेदार होने की उम्मीद है।
दोनों संभावित टीमें:
𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫 𝐒𝐮𝐧𝐝𝐚𝐲. 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥. 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫 𝐒𝐭𝐚𝐤𝐞𝐬. 🏆🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 21, 2026
The #TalentTVCup champion will be crowned today!
Watch #SLvIND TODAY, 10 AM onwards, on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/zHo1CKtS83
तीन वर्ल्ड कप से बाहर होना आसान नहीं था : रवि बिश्नोई का छलका दर्द, वापसी पर कही बड़ी बात
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का ऐसा खौफ, स्लेजिंग करने वाली श्रीलंकाई टीम ने झुककर की तारीफ
ट्रंप और मेलोनी में बढ़ी तकरार: ईरान मुद्दे पर इटली को खरी-खोटी, फोटो विवाद ने पकड़ा तूल
श्रीलंका क्रिकेट में नए युग का आगाज़: जय शाह और राष्ट्रपति दिसानायके की मुलाकात से बढ़ीं उम्मीदें
ललितपुर में योगी का बड़ा दांव: 1766 करोड़ की सौगात और विपक्ष पर तीखा प्रहार
तंत्र-मंत्र से पैसा होगा दोगुना! मौलवी के चक्कर में किसान ने गंवाई 32 बीघा जमीन, 1.80 करोड़ की ठगी
वायरल होने की सनक: रील के लिए मासूम बच्चे को बालकनी से नीचे कूदाया, वीडियो देख भड़के लोग
बांग्लादेश में जय श्री राम की गूंज: प्रतिमा निर्माण पर रोक और अपमान से भड़का हिंदू समुदाय
नीट-यूजी विवाद: जंतर-मंतर पर आधी रात तक डटे रहे प्रदर्शनकारी, अभिजीत दिपके ने दिल्ली से मांगी मदद
किशनगंज में मौसम का मिजाज सख्त: ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी