नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब और तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार रात को भी धरना जारी रखा। पुलिस की सख्ती के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
रविवार तड़के एक वीडियो संदेश में संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली के लोगों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा, हम मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन आपके बिना यह आंदोलन सफल नहीं होगा। कृपया सुबह 9 बजे जंतर-मंतर पहुंचें। दिपके ने इस लड़ाई को लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल बताते हुए इसे निर्णायक मोड़ पर खड़ा बताया है।
शनिवार को प्रदर्शन के लिए निर्धारित समय सीमा शाम 5 बजे समाप्त हो गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ (RAF) ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटने का निर्देश दिया। पुलिस ने इसे अवैध करार देते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए रात 8 बजे के करीब धरना स्थल की बिजली काट दी गई और पानी व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी रोकने की कोशिश की गई। हालांकि, कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के बाद प्रशासन को बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करनी पड़ी।
सीजेपी का यह आंदोलन नीट-यूजी परीक्षा में हुई कथित धांधली के खिलाफ है। संगठन का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन थमेगा नहीं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के सदमे में आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि भी दी। सीजेपी ने सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। अब सबकी नजरें रविवार सुबह होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं कि क्या यह आंदोलन जन-आंदोलन का रूप ले पाएगा।
I request you all please join us tomorrow morning 9 am at Jantar Mantar.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 20, 2026
We are holding the fort but without your support this movement won’t be successful. pic.twitter.com/JYgSv1xYWU
हिमाचल की वादियों में दंगल : पर्यटकों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल
भारत को मुफ्त में कैसे मिले 5 रन? अफगानिस्तान के कप्तान की इस गलती से मचा बवाल
चेपॉक में प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा : रचे इतिहास, बना डाला दुर्लभ रिकॉर्ड
1 ओपनिंग स्लॉट, 3 दावेदार: कप्तान गिल का बढ़ा सिरदर्द , क्या रोहित की जगह है खतरे में?
दोस्ती में दरार या पब्लिसिटी स्टंट? एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग
मुंबई में योग का अद्भुत नजारा: बारिश के बीच जमकर पसीना बहाते दिखे केंद्रीय मंत्री
सहरसा का न्यू कॉलोनी पोखर बनेगा आकर्षण का केंद्र: मेयर ने किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण को लेकर दिए सख्त निर्देश
सामंथा रूथ प्रभु बनने वाली हैं मां: दिसंबर में गूंजेगी घर में किलकारी
पानी के अंदर योग: नौसेना के सबमरीन वॉरियर्स ने दिखाया अनोखा जज्बा
योग केवल शरीर की कसरत नहीं, जीवन जीने की कला है: पीएम मोदी