मुंबई: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुंबई में एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। भारी बारिश के बावजूद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और शिवसेना नेता शायना एनसी ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
बारिश भी नहीं रोक पाई हौसले योग कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि, खराब मौसम का असर नेताओं के उत्साह पर नहीं पड़ा। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल बारिश में भीगते हुए योगासन करते नजर आए, जो वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।
जीवनशैली सुधारने का एक ही मंत्र है योग केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, आज का दिन मेरे लिए बेहद खास रहा। बारिश के बीच योग करने का अनुभव अद्भुत है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल बिगड़ती जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के दौर में खुद को स्वस्थ रखने का एकमात्र प्रभावी तरीका योग ही है।
सिर्फ कसरत नहीं, जीवन जीने की कला है योग वहीं, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने योग को आध्यात्मिक यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा, मुंबई में इस समय बारिश होना स्वाभाविक है, लेकिन योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बता दें कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा से मंजूरी मिलने के बाद साल 2015 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार भी देश और दुनिया भर में योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। नेताओं ने भी आम जनता से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।
#WATCH | Mumbai | Union Minister Anupriya Patel says, ...Let us make yoga a part of your life...Our lifestyle and eating habits are also deteriorating. The environment is polluted. In such circumstances, we have only one way to keep ourselves healthy. There s only one mantra,… https://t.co/Bc4kL6jNjO pic.twitter.com/AmumODufnn
— ANI (@ANI) June 21, 2026
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वायरल हुआ वीडियो
भागलपुर में उमस का सितम जारी: 24 जून तक नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का ताजा हाल
NEET-UG री-एग्जाम: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का छात्रों को भरोसा, कहा- बिना किसी तनाव के दें परीक्षा
NEET UG री-एग्जाम: छात्रों की राह होगी आसान, परीक्षा केंद्रों से घर वापसी के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
टीम इंडिया ने रचा इतिहास: 22 साल बाद टूटा वनडे का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, पहले ही ओवर में बरसे 23 रन
रेवती सुले की शादी: अंबानी से बच्चन परिवार तक, सितारों की महफिल से गुलजार हुआ मुंबई
अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का दो-टूक: जब तक स्पष्ट लाभ नहीं, तब तक समझौता संभव नहीं
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वीडियो हुआ वायरल
शुभमन गिल का जलवा: रोहित शर्मा की बराबरी कर वनडे में रचा इतिहास
ऊंची इमारतों में आग लगने पर जीवन रक्षक बनेगा दिल्ली के स्टार्टअप का ये अनोखा सिस्टम