भागलपुर: जिले में भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन बेहाल है। मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 24 जून तक भागलपुर, बांका और मुंगेर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ केवल हल्की बारिश की संभावना है। व्यापक स्तर पर बारिश न होने के कारण उमस का स्तर अभी बना रहेगा।
आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तापमान में कोई बड़ी गिरावट न होने के कारण दिन भर गर्मी का असर लोगों को परेशान करता रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सुबह की आर्द्रता 60 से 70 प्रतिशत होगी, जो दोपहर तक घटकर 25 से 30 प्रतिशत रह जाएगी। आर्द्रता के इस बड़े उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी और पसीने से भारी बेचैनी का सामना करना पड़ेगा।
इस बीच, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने की सलाह दी है। धान की मध्यम अवधि वाली किस्मों जैसे संतोष, सीता, सरोज, सहभागी और राजेन्द्र श्वेता की बुआई के लिए यह समय उपयुक्त है। इसके अलावा, सुगंधित किस्मों में राजेन्द्र सुवासिनी, राजेन्द्र कस्तूरी और राजेन्द्र भगवती की नर्सरी लगाने का सुझाव दिया गया है।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
मोदी के 12 साल सिर्फ शुरुआत, दशकों तक रहेगा NDA का राज : अमित शाह का महाराष्ट्र से बड़ा ऐलान
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वीडियो हुआ वायरल
कोयले से बनेगी क्लीन एनर्जी , 25 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट भारत की ऊर्जा सुरक्षा का नया आधार
सितारों से सजी मुंबई की सबसे पावरफुल शादी: राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक का जमावड़ा
ट्रंप बनाम मेलोनी: फोटो विवाद से बढ़ी तल्खी, जानिए क्या है पूरा मामला
सर, मैं बहुत परेशान हूं : ट्रांसफर के लिए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, फूट-फूटकर रोई
थरूर की पीएम मोदी से नजदीकी ? नाविकों के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर छिड़ा सियासी घमासान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: कोलकाता से पीएम मोदी का संदेश, ‘योग से ही सधेगा जीवन का संतुलन’
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 : समय रैना ने आलिया भट्ट को किया रोस्ट , कान्स विवाद पर कसा तंज
चाहे धर्म कोई भी हो, हमारा DNA योग वाला है : योग दिवस से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान