उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर को 1,766 करोड़ रुपये की लागत वाली 221 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। सीएम ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए बुंदेलखंड के कायाकल्प का वादा किया।
विपक्ष पर बरसे सीएम योगी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही और निकम्मेपन के कारण ललितपुर और पूरा बुंदेलखंड विकास की दौड़ में पिछड़ गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पहले लूट थी, अब विकास है।
हर घर नल से जल : अब पानी के लिए संघर्ष नहीं मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि अब माताओं-बहनों को पानी के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। हर घर नल जल योजना के जरिए बुंदेलखंड के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में महिलाओं की पूरी जिंदगी सिर पर पानी का घड़ा ढोने में बीत जाती थी, लेकिन अब यह दौर खत्म हो गया है।
बुंदेलखंड बनेगा नया औद्योगिक केंद्र सीएम योगी ने घोषणा की कि बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब किसी भी युवा को रोजगार की तलाश में बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और मैन्युफैक्चरिंग हब के जरिए बुंदेलखंड को एक नई पहचान दी जाएगी।
माफियाओं पर नकेल और कानून का राज पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा, पहले गुंडे और माफिया नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालते थे, जिससे युवा निराश होकर घर लौटते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने सभी माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है और प्रदेश में अब केवल कानून का राज चलता है।
ब्रह्मोस मिसाइल और नए भारत की ताकत सीएम ने उत्तर प्रदेश में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह नया भारत है। उन्होंने कहा कि जब यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की तरफ इशारा करती है, तो वे दुनिया से जान की भीख मांगते हैं। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश अब पूरे देश के लिए मिसाल बन रहा है।
*#WATCH | Lalitpur: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrives at Lalitpur to inaugurate and lay the foundation stone for 221 development projects worth Rs 1,766 crore.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
Addressing a public gathering, he says, ...Today, work is underway to provide drinking water to… pic.twitter.com/ChuxoJYzT1
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड: सभी आरोपी बरी, अब क्या महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा नया भूचाल?
एक ही ट्रेन में पांच महातीर्थों की यात्रा, IRCTC लाया पंच महातीर्थ दर्शन स्पेशल टूर पैकेज
उद्धव गुट का अल्टीमेटम : बागी सांसदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार
सहरसा में गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत: एक दिन में बांटे गए 4736 सिलेंडर
ईरान का नया डार्क गेम : इराक में तैयार किए गुप्त ड्रोन्स दस्ते, अमेरिका और खाड़ी देशों की बढ़ी चिंता
ट्रंप का नया उड़ता किला : 37 अरब का एयरफोर्स वन लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
भरत तिवारी एनकाउंटर: आत्मसमर्पण या सोची-समझी साजिश? बिहार पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
महाराष्ट्र में गूंजा बंगाल का संगीत: एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
चलती ट्रेन के नीचे फंसा सांड, लोको पायलट की दरियादिली ने बचाई बेजुबान की जान
FSSAI का बड़ा एक्शन: बीकानेरवाला, मैरिको और परम डेयरी समेत कई दिग्गज कंपनियों को थमाया नोटिस