तेहरान की नई जालसाजी का पर्दाफाश ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इराक की जमीन पर एक गुप्त नेटवर्क तैयार किया है। इस नेटवर्क का उद्देश्य पड़ोसी खाड़ी देशों को निशाना बनाना और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना है।
क्या है IRGC का सीक्रेट मॉड्यूल ? रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने इराक के भीतर छोटे-छोटे सेल बनाए हैं, जिनमें हर सेल में लगभग 10 लड़ाके शामिल हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये दस्ते किसी स्थानीय इराकी कमांडर या मिलिशिया के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। ये सीधे तौर पर तेहरान में बैठे IRGC अधिकारियों के सीधे आदेशों पर काम करते हैं।
ड्रोन हमलों से मचेगी तबाही इन गुप्त दस्तों का मुख्य काम ड्रोन के जरिए पड़ोसी देशों पर हमला करना है। इनका मकसद इस तरह से वार करना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान का नाम सीधे तौर पर सामने न आए। यह रणनीति खाड़ी देशों के लिए सुरक्षा की एक बड़ी चुनौती बन गई है।
सऊदी अरब, यूएई और कुवैत निशाने पर ईरान की नजरें मुख्य रूप से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत पर टिकी हैं। इन तीनों देशों में अमेरिका के महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे स्थित हैं। ईरान इन्हें सॉफ्ट टारगेट मानकर अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
ईरान छिपकर वार क्यों कर रहा है? ईरान की पुरानी प्रॉक्सी सेनाओं जैसे हिज्बुल्लाह और हूतियों पर अब दुनिया की पैनी नजर है और अमेरिका भी उन पर लगातार दबाव बनाए रखता है। ऐसे में ईरान ने अपनी पहचान छिपाने के लिए छोटे और गुमनाम दस्तों का यह नया मॉड्यूल अपनाया है, ताकि किसी भी हमले का पुख्ता सबूत न मिल सके और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचा जा सके।
बढ़ रहा है क्षेत्रीय तनाव मध्य-पूर्व में पहले से ही तनाव चरम पर है। ईरान की यह नई साजिश उस नाजुक दौर के लिए खतरा बन सकती है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच किसी तरह की बातचीत की गुंजाइश बन रही थी। यदि यह रिपोर्ट पूरी तरह सच साबित होती है, तो यह वैश्विक भू-राजनीति में तनाव के नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।
Iran s Revolutionary Guards set up covert Iraqi cells to attack Gulf neighbors, sources say
— Ynet Global (@ynetnews) June 19, 2026
New IRGC-linked drone units are bypassing established militias to strike US-allied Gulf countries, testing Iraq’s new leader as Tehran’s pr...https://t.co/pvmkd4hAQB pic.twitter.com/xbK6iXaFIG
200 वर्षों की जागृत शक्ति: कदई धार से प्रकट हुईं मां सुपौली भगवती, पूरी करती हैं हर मुराद
ब्रिटेन में भीषण रेल हादसा: बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, मची अफरा-तफरी
कूलर में बैठा था मौत का सौदागर , ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश
शातिर चोर का अनोखा बिजनेस मॉडल : खरीदारी के बहाने चुराए लाखों के डिजाइनर कपड़े
शाहदरा स्टेशन पर खौफनाक वारदात: ट्रेन में सीट के लिए हुआ विवाद, यात्री की पीट-पीटकर हत्या
मीनारा मस्जिद में गूंजा योग का संदेश: मुंबई में दिखा एकता और सेहत का अनूठा संगम
कुत्ते तो होते हैं, पर वफादार नहीं! —शिवसेना के 6 सांसदों की बगावत पर संजय राउत का तीखा प्रहार
भारत फोर्ज को 425 करोड़ का बड़ा रक्षा ऑर्डर: नौसेना की ताकत बढ़ेगी, विदेशी तकनीक को मिलेगी छुट्टी
योग की वैश्विक गूंज: रूस से नेपाल तक PM मोदी के प्रयासों की सराहना, दुनिया ने माना भारत का लोहा
भारत में घुसपैठ का ₹900 करोड़ का काला कारोबार: 1000 घाटों से संचालित होता था अवैध नेटवर्क