किशनगंज में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए अगले दो से तीन घंटों के भीतर गंभीर मौसमी बदलाव की चेतावनी दी है।
तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, जिले में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इन इलाकों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर विभाग ने विशेष रूप से किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, दिघलबैंक, पोठिया और कोचाधामन प्रखंडों को संवेदनशील घोषित किया है। इन इलाकों में निचले स्थानों पर जलजमाव और बिजली व्यवस्था बाधित होने की आशंका जताई गई है।
किसानों और यात्रियों के लिए विशेष परामर्श खेतों में काम कर रहे किसानों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों और सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को भी पूरी सावधानी बरतने और घर से निकलने से पहले मौसम की स्थिति जांचने को कहा गया है।
अगले 72 घंटों का पूर्वानुमान सीमांचल क्षेत्र में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 72 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की भी संभावना है, इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
सुरक्षा के लिए क्या करें?
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 20, 2026*
अभिषेक के पास नहीं विजन, संजय गांधी से भी बदतर : ममता की बेबसी पर विशेषज्ञों का कड़ा प्रहार
चेपॉक में प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा : रचे इतिहास, बना डाला दुर्लभ रिकॉर्ड
BPSC 70वीं रिजल्ट: उत्तर प्रदेश की श्रद्धा पांडे ने मारी बाजी, बिहार प्रशासनिक सेवा में महिलाओं का दबदबा
संविधान में ये नहीं लिखा , जंतर-मंतर पर कॉकरोचों का शक्ति प्रदर्शन; अभिजीत दिपके ने खोले बड़े राज
इंटरनेशनल योग दिवस: कोलकाता से PM मोदी का योग 365 मिशन, बोले- दुनिया को जोड़ने का नाम है योग
IND vs AFG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का दम, अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: PM मोदी का मंत्र, नियमित योग से 70 की उम्र में भी 40 जैसी ऊर्जा
वो सुनते हैं जो PM नहीं कहते : शशि थरूर की मोदी को क्लीन चिट पर कांग्रेस में मचा घमासान
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वीडियो हुआ वायरल
IND vs AFG: पहले ही ओवर में टीम इंडिया का तूफानी आगाज, 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त