दिल्ली मेट्रो अपने अजीबोगरीब वाक्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। कभी मारपीट, कभी डांस, तो कभी अजीब हरकतों से नेटिजन्स का मनोरंजन होता है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सबको हैरान कर दिया है। पिंक लाइन मेट्रो में एक बंदर का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
पिंक लाइन पर ‘बिन टिकट’ सफर यह वाकया दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का है, जहां सराय काले खां स्टेशन के पास एक बंदर अचानक कोच के अंदर घुस आया। यात्रियों को लगा कि वह थोड़ी देर में बाहर निकल जाएगा, लेकिन बंदर ने कोच को ही अपना घर समझ लिया। वह पूरे स्वैग के साथ मेट्रो के अंदर घूमता रहा और यात्रियों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।
लड़की की गोद में बैठा और कर दी ये हरकत वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर कोच के अंदर टहलते हुए एक लड़की के पास पहुंचता है और बिना किसी झिझक के उसकी गोद में बैठ जाता है। लड़की पहले तो सकपका जाती है और उसे हटाने की कोशिश करती है, लेकिन बंदर नहीं मानता। देखते ही देखते वह लड़की के चेहरे के करीब पहुंचता है और उसे किस कर देता है।
यात्रियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया इस दृश्य को देखकर आसपास बैठे यात्री हैरान रह गए। जहां कुछ लोग डर के कारण अपनी सीटें छोड़कर दूर भागने लगे, वहीं कुछ लोग इस अजीबोगरीब नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, दिल्ली मेट्रो का सबसे रोमांटिक यात्री तो यही निकला।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मनोरंजन के अलावा, इस घटना ने मेट्रो की सुरक्षा और प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि एक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में जंगली जानवर का इस तरह घुस आना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (सराय काले खां स्टेशन) पर आज गजब ही हो गया! 🚊🐒
— KK Delhi (@Surya102m) June 19, 2026
एक बंदर भाई बिना टिकट फुल स्वैग में सफर कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब वो सीधे एक लड़की की गोद में जा बैठे और उसे किस (Kiss) भी कर दिया!
सहयात्री डर के साए में सफर करने को मजबूर थे।मनोरंजन अपनी जगह… pic.twitter.com/3kQdeDgqoS
हार की हैट्रिक से टूर्नामेंट से बाहर, बांग्लादेश ने पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सपना किया चकनाचूर
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वीडियो हुआ वायरल
तपती गर्मी में फरिश्ते बने बुजुर्ग दंपति: पिछले 21 सालों से बिना किसी दिखावे के बुझा रहे राहगीरों की प्यास
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर: ट्रेन है या 5-स्टार होटल? फर्स्ट AC कोच की तस्वीरें देख उड़े लोगों के होश
FSSAI का बड़ा एक्शन: बीकानेरवाला, मैरिको और परम डेयरी समेत कई दिग्गज कंपनियों को थमाया नोटिस
इंटरनेशनल योग दिवस 2026: कोलकाता में 10 लाख लोगों के साथ योग करेंगे पीएम मोदी, रेड रोड पर होगा मुख्य आयोजन
सहरसा में डीएम का कड़ा रुख: लंबित आवेदनों को 24 घंटे में निपटाने का अल्टीमेटम
जीत के बाद मां की शरण में MLC अनिल ठाकुर: अररिया में की सुख-समृद्धि की कामना
बांग्लादेश में गूँजा जय श्री राम : भगवान राम के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिंदू, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
प्रसिद्ध कृष्णा का कहर: पावरप्ले में चटकाए 4 विकेट, अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर की उड़ाई धज्जियां