कोलकाता में ऐतिहासिक योग महोत्सव इंटरनेशनल योग दिवस 2026 के मौके पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता पहुंचेंगे और रेड रोड पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान 10 लाख से अधिक लोग पीएम के साथ योगाभ्यास करेंगे।
आयुष मंत्रालय ने दी जानकारी आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि 12वें इंटरनेशनल योग दिवस के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है। पहली बार है जब इस वैश्विक कार्यक्रम का मुख्य समारोह कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है। रविवार सुबह रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम में 35 हजार लोग सीधे तौर पर शामिल होंगे, जबकि पूरे शहर में करीब 10 लाख लोग एक साथ योग में भाग लेंगे।
ड्रोन शो से सजा आसमान योगाभ्यास कार्यक्रम से ठीक पहले कोलकाता में अद्भुत नजारा देखने को मिला। हावड़ा ब्रिज के पास एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें आसमान में योग मुद्राओं और भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की झलक दिखाई गई। इस शो ने शहर में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है।
7 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस विशेष आयोजन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अब तक करीब 7 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। आयुष मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी मोनालिसा दास ने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए कोलकाता के 4 अलग-अलग स्थानों पर रन फॉर योग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।
योग गुरु उमंग त्यागी रहेंगे साथ कोलकाता के इस मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग गुरु उमंग त्यागी भी मंच साझा करेंगे और योग क्रियाओं का प्रदर्शन करेंगे। मंत्रालय का कहना है कि योग दिवस को हर राज्य में वहां की स्थानीय संस्कृति के साथ जोड़ा गया है, ताकि इसे जन-आंदोलन बनाया जा सके।
कैसे हुई थी शुरुआत? इंटरनेशनल योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे वैश्विक स्तर पर व्यापक समर्थन मिला। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के रूप में घोषित किया। पहला आधिकारिक योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
*VIDEO | Drone show lit up the sky near Howrah Bridge in Kolkata ahead of International Yoga Day , showcasing yoga poses and cultural icons.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sMZohAC4Ih
दिल्ली मेट्रो में बंदर का स्वैग: लड़की की गोद में बैठकर किया किस , वीडियो हुआ वायरल
कूलर में बैठा था मौत का सौदागर , ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश
NEET री-एग्जाम: यूपी में चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा, सोशल मीडिया से लेकर साइबर कैफे तक पुलिस की पैनी नजर
चेपॉक में प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा : भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
ट्रंप का नया उड़ता किला : 37 अरब का एयरफोर्स वन लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
महुआ मोइत्रा का मोदी सरकार को थैंक यू , सियासी गलियारों में मची हलचल; क्या टीएमसी में शुरू हो गई बड़ी बगावत?
कुर्सी की जंग: शिवसेना (UBT) में बगावत के बीच भाई के समर्थन में उतरे राज ठाकरे
उद्धव गुट का अल्टीमेटम : बागी सांसदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार
पश्चिम बंगाल दिवस Vs पोइला बोइशाख: एक राज्य, दो जन्मदिन और गहरी होती सियासी खाई
सरकारी स्कूल में थलपति विजय की फोटो लगाने पर मचा बवाल, अन्नामलाई ने TVK कार्यकर्ताओं को घेरा