पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) फिलहाल अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। पार्टी के भीतर मची भगदड़ के बीच, टीएमसी की फायर ब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। महुआ ने मोदी सरकार के एक फैसले की सराहना की है, जो राजनीतिक पंडितों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।
राजनाथ सिंह के पत्र ने जगाई उम्मीद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक पत्र को साझा किया है। यह पत्र सशस्त्र बलों की विकलांगता पेंशन पर इनकम टैक्स छूट को लेकर है। महुआ ने इस मुद्दे पर सरकार की संवेदनशीलता के लिए रक्षा मंत्री का आभार जताया है।
क्या बोलीं महुआ मोइत्रा? महुआ ने पोस्ट में लिखा, आर्म्ड फोर्सेज की डिसेबिलिटी पेंशन पर आईटी छूट जारी रखने के लिए राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद। उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी ऐसी ही सहानुभूति दिखाएंगे और इस अनुचित प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाएंगे। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकार ने फिलहाल इस पर कोई भी बदलाव लागू नहीं करने का फैसला लिया है, जिससे सेना के जवानों को बड़ी राहत मिली है।
टीएमसी के लिए क्यों बढ़ रही हैं मुश्किलें? महुआ मोइत्रा का यह रुख ऐसे समय में सामने आया है जब ममता बनर्जी की पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरती दिख रही है। विधानसभा चुनावों के बाद से टीएमसी के 60 विधायक और 20 लोकसभा सांसद बागी गुट बनाकर अलग हो चुके हैं। यही नहीं, 20 सांसदों ने तो नेशनल सिटिजन्स पार्टी में विलय की घोषणा तक कर दी है।
अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहीं ममता बनर्जी ममता बनर्जी की पार्टी में हो रही इस टूट ने उन्हें पूरी तरह अलग-थलग कर दिया है। 4 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद पार्टी के फंड और अधिकारों को लेकर भी खींचतान जारी है। ऐसे में महुआ मोइत्रा जैसे कद्दावर चेहरे का मोदी सरकार के प्रति नरम रुख दिखाना, ममता बनर्जी की चिंताएं और बढ़ा सकता है।
क्या यह केवल एक नीतिगत मुद्दे पर समर्थन है या महुआ के मन में कुछ और चल रहा है? सियासी गलियारों में अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या टीएमसी में महुआ मोइत्रा अगला बड़ा बागी चेहरा साबित होंगी।
Thank you @rajnathsingh ji for your empathy for continuing IT exemptions for armed forces disability pensions. Hoping mandarins of @FinMinIndia have similar empathy & desist from ever initiating this offensive proposal. Jai Hind. pic.twitter.com/48qVwpGpAD
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 20, 2026
मोदी महान हैं और युद्धों से दूर रहते हैं : डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ
मोदी की कूटनीति के मुरीद हुए शशि थरूर? कांग्रेस के भीतर बढ़ा वैचारिक मतभेद
साहिबगंज में प्रतिभा का महाकुंभ: 400 से अधिक मेधावी छात्र सम्मानित, अधिकारी बने प्रेरणा के स्रोत
गलगलिया बना बिहार का रेन कैपिटल , 110 मिमी बारिश से मानसून ने दिखाई ताकत
उद्धव गुट का अल्टीमेटम : बागी सांसदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार
पश्चिम बंगाल दिवस Vs पोइला बोइशाख: एक राज्य, दो जन्मदिन और गहरी होती सियासी खाई
कुत्ते वफादार नहीं होते : संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा प्रहार
कोल्हापुर में अमित शाह और फडणवीस का शक्ति प्रदर्शन: महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
फिलाडेल्फिया में दिखा मिनी ब्राजील : सड़कों पर उमड़ा फुटबॉल फैंस का पीला सैलाब
UN बना मछली बाजार : इजरायली राजदूत और महिला अधिकारी के बीच तीखी बहस, लगा चुप रहने का आदेश