संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय शुक्रवार को एक अभूतपूर्व हंगामे का गवाह बना। संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित एक बैठक के दौरान इजरायली राजदूत डैनी डैनन और संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी प्रमीला पैटन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह विवाद देखते ही देखते निजी हमलों में तब्दील हो गया।
इजरायल का UN पर पक्षपात का आरोप विवाद की जड़ प्रमीला पैटन की वह रिपोर्ट बनी, जिसमें पहली बार इजरायली सेना को संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा से जुड़े आरोपों के तहत ब्लैकलिस्ट किया गया है। राजदूत डैनी डैनन ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पैटन पर आरोप लगाया कि वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस के इजरायल विरोधी एजेंडे के आगे झुक गई हैं और इसी दबाव में उन्होंने यह रिपोर्ट तैयार की है।
आप चुप रहेंगी... - डैनन का रवैया हंगामा तब और बढ़ गया जब संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि वेनेसा फ्रेजियर ने डैनन को टोकते हुए पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया। उन्होंने डैनन के बयानों को व्यक्तिगत हमला करार दिया। इस पर डैनन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने फ्रेजियर को सीधे शब्दों में कहा, मैं एक सदस्य देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और आप संयुक्त राष्ट्र की कर्मचारी हैं। अब आप चुप रहेंगी।
लिस्ट ऑफ शेम पर घमासान यह विवाद वेनेसा फ्रेजियर की उस रिपोर्ट के बाद और तेज हुआ है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ बढ़ते उल्लंघनों के कारण इजरायली समूहों को ग्लोबल ब्लैकलिस्ट में डाला जा सकता है। इस रिपोर्ट की तथाकथित लिस्ट ऑफ शेम (शर्मनाक सूची) में इजरायल का नाम पहले से शामिल है, जिसे डैनन ने नैतिक पतन की मिसाल बताया है।
संबंधों में कड़वाहट यह पहली बार नहीं है जब इजरायल और संयुक्त राष्ट्र के बीच तनाव चरम पर है। इससे पहले भी इजरायली विदेश मंत्रालय ने महासचिव एंटोनियो गुतेरेस के साथ सभी आधिकारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की थी। शुक्रवार की घटना ने यह साबित कर दिया है कि गाजा युद्ध और उससे जुड़ी रिपोर्टों को लेकर इजरायल और संयुक्त राष्ट्र के बीच की खाई अब बेहद गहरी हो चुकी है।
Danny Danon, Israel’s so-called ambassador to the UN, doesn’t defend his regime with facts. When the United Nations added Israel’s army to its blacklist for conflict-related sexual violence alongside ISIS, this arrogant thug shouted “YOU WILL BE QUIET NOW!” at UN staff and… pic.twitter.com/zxp1dmsnqR
— Abilio (@ilbannay) June 19, 2026
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के रेड कार्ड विवाद पर मचा बवाल, अल्जीरिया ने फीफा से की शिकायत
बांग्लादेश: ढाका की सड़कों पर गूंजे जय श्री राम के नारे, हिंदुओं ने सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
भरत तिवारी एनकाउंटर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, अब अपनों के सवालों से घिरी बिहार सरकार
लंदन में रेल का महा-हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर में ड्राइवर की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल
सीजफायर के चंद घंटों बाद लेबनान पर फिर बरसा बारूद, 5 की मौत से टूटी शांति की उम्मीद
नवोदय विद्यालय में 11वीं में दाखिले का मौका: 25 जून तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
तपती गर्मी में फरिश्ते बने बुजुर्ग दंपति: पिछले 21 सालों से बिना किसी दिखावे के बुझा रहे राहगीरों की प्यास
WWE 2026 King and Queen of the Ring: फाइनल की जंग तय, क्या जे उसो और इयो स्काई पहनेंगे ताज?
चालू फ्रिज की सफाई करना पड़ा जानलेवा: CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
ईरान का नया डार्क गेम : इराक में तैयार किए गुप्त ड्रोन्स दस्ते, अमेरिका और खाड़ी देशों की बढ़ी चिंता