लंदन के बेडफोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम दो यात्री ट्रेनों की आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर ने पूरे शहर को दहला दिया है। इस हादसे में एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई है, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 11 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
हादसा कैसे हुआ? घटना शाम करीब 5:15 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नॉटिंघम से सेंट पैनक्रास जा रही एक ट्रेन पटरी पर खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही कॉर्बी-सेंट पैनक्रास ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ट्रेनों की गति बहुत अधिक नहीं थी, वरना जनहानि का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था।
बयान: बयां किया खौफनाक मंजर हादसे के वक्त ट्रेन में मौजूद यात्री पीटर नैप ने रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया, बिना किसी चेतावनी के अचानक जोरदार झटका लगा। हर तरफ धुआं था और चीख-पुकार मची थी। मैंने देखा कि लोगों की हड्डियां टूटी हुई थीं और वे खून से लथपथ थे। मैं किसी तरह ट्रेन के दरवाजों के बीच बने गैप से बाहर निकलने में कामयाब रहा।
इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही बेडफोर्डशायर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एयर एम्बुलेंस समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को पटरियों के पास खाली जगह और सड़क पर लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने इसे बड़ी घटना (Major Incident) घोषित कर दिया है और बचाव कार्य जारी रखा है।
रेलवे सेवा ठप, प्रशासन सक्रिय ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने हादसे के बाद सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। आरएमटी यूनियन ने भी इस दुखद घटना पर चिंता जताई है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इमरजेंसी सेवाओं के त्वरित बचाव कार्य की सराहना की है।
फिलहाल, अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के ट्रैक पर कैसे पहुंची और सिग्नलिंग में कहां चूक हुई।
⚠️ It’s believed the 4.40pm train from Corby to St Pancras has crashed into the rear of the 3.50pm service from Nottingham to St Pancras.
— 🏴 Northamptonshire Weather (@NNweather) June 19, 2026
The incident happened approx 2 miles south of Bedford. pic.twitter.com/bmDdmIHuTX
ट्रंप का नया उड़ता किला : 37 अरब का एयरफोर्स वन लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
पानी की एक-एक बूंद की कीमत तय करना क्यों है अनिवार्य? निखिल कामथ की चेतावनी
G7 समिट में I’m the Boss कहने पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, बोले- वह सिर्फ एक मजाक था
TMC को बड़ा झटका: 440 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज, अंदरूनी कलह से पार्टी संकट में
ट्रंप का नया उड़ता महल : कतर के तोहफे से लैस एयरफोर्स वन है व्हाइट हाउस से भी ज्यादा आलीशान
‘यह कोई धर्मशाला नहीं’: घुसपैठियों को अमित शाह की दो-टूक चेतावनी
अररिया-ठाकुरगंज रेलखंड की दुर्दशा: मात्र एक ट्रेन से ढोये जा रहे हजारों यात्री, अतिरिक्त परिचालन की मांग तेज
तपती गर्मी में फरिश्ते बने बुजुर्ग दंपति: पिछले 21 सालों से बिना किसी दिखावे के बुझा रहे राहगीरों की प्यास
पेरिस में मोदी का फुटबॉल मंत्र : जानिए क्यों भारत और फ्रांस के बीच खेल बना डिप्लोमेसी का नया जरिया
गलगलिया बना बिहार का रेन कैपिटल , 110 मिमी बारिश से मानसून ने दिखाई ताकत