बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले की आंच अब पड़ोसी राज्य झारखंड तक पहुंच गई है, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है। लेकिन, सबसे बड़ा झटका सरकार को अपने ही खेमे से मिल रहा है।
वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। इस वीडियो को आधार बनाकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस का एनकाउंटर करने का तरीका संदिग्ध है, जिससे प्रशासन की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
JDU का कड़ा रुख: सस्पेंशन काफी नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरी स्थिति पर गहरा संदेह पैदा करता है। हालांकि, बिहार सरकार ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन झा ने इसे नाकाफी बताया है।
संजय झा ने मांग की है कि इस मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एक तय समय-सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी भी अपराध में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।
क्या है भाजपा का स्टैंड? वहीं, दूसरी ओर भाजपा इस मामले में बचाव की मुद्रा में है। बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी किसी भी हाल में बच नहीं सकते। उन्होंने जांच की बात दोहराते हुए कहा कि राज्य में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
बढ़ता राजनीतिक दबाव विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भीतर से उठ रही आवाजों ने बिहार सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर सरकार पर चौतरफा दबाव बढ़ रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार तय समय-सीमा के भीतर किसी ठोस नतीजें तक पहुंच पाती है या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।
Patna, Bihar: JD(U) Working President Sanjay Kumar Jha, reacting to the Bharat Tiwari encounter, says, The video that has emerged and what we have seen certainly raises doubts about the entire situation. The state government has taken immediate action by suspending four… pic.twitter.com/vRRfdht93N
— IANS (@ians_india) June 20, 2026
महुआ मोइत्रा का बदला सुर? रक्षा मंत्री की तारीफ से बंगाल की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म
कुर्साकांटा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 14 लीटर शराब और चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
TMC को बड़ा झटका: 440 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज, अंदरूनी कलह से पार्टी संकट में
24 घंटे का अल्टीमेटम: प्रोफाइल अपडेट नहीं की तो रुकेगा शिक्षकों का वेतन
जीत के बाद मां की शरण में MLC अनिल ठाकुर: अररिया में की सुख-समृद्धि की कामना
कलयुगी मां का खौफनाक चेहरा: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर 7 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या
‘यह कोई धर्मशाला नहीं’: घुसपैठियों को अमित शाह की दो-टूक चेतावनी
भरत तिवारी एनकाउंटर: अब पिता और भाई पर FIR, 14 नामजद समेत 50 अज्ञात पर भी केस दर्ज
लंदन रेल हादसा: एक ही पटरी पर कैसे आईं दो ट्रेनें? ड्राइवर की मौत, 80 यात्री घायल
रूस के हथियारों की खुलेगी पोल: TrophyLab से यूक्रेन ने खड़ा किया तकनीक का जाल