गुप्त सूचना पर कार्रवाई बिहार के अररिया जिले के कुर्साकांटा में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तकिया गांव में शराब की एक बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छापेमारी की।
रंगे हाथों दबोचा गया तस्कर पुलिस की टीम ने वार्ड संख्या-07 में फूलवन मुखिया उर्फ फूलचंद मुखिया के घर को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 14 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की। आरोपी शराब की तस्करी के लिए एक मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
चोरी की निकली बाइक, यूपी कनेक्शन का खुलासा जांच में पुलिस के होश तब उड़ गए जब जब्त की गई बाइक के कागजातों की छानबीन की गई। बाइक चोरी की निकली, जिसका उपयोग शराब की डिलीवरी के लिए किया जा रहा था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का गिरोह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अपराधियों के साथ संपर्कों में था। आरोपी वही तस्कर है जो कुछ समय पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
जेल भेजा गया आरोपी कुर्साकांटा थाने में पीटीसी रवींद्र कुमार के बयान पर मद्यनिषेध अधिनियम और चोरी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल जांच के बाद शनिवार को आरोपी फूलचंद मुखिया को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
*पटना: जेपी गोलंबर रोड पर चौकीदार और दफादारों का प्रदर्शन शुरू. प्रदर्शन के कारण हुआ सड़क जाम.#Patna #BiharNews #Protest #TrafficJam #prabhatkhabar pic.twitter.com/in4vaMxIC1
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 18, 2026
24 घंटे का अल्टीमेटम: प्रोफाइल अपडेट नहीं की तो रुकेगा शिक्षकों का वेतन
मऊ मंच पर सियासी घमासान: दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे , मंत्री की टिप्पणी पर भड़के सपा सांसद राजीव राय
नीट यूजी री-एग्जाम: 21 जून को कड़े पहरे में परीक्षा, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
भरत तिवारी एनकाउंटर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, अब अपनों के सवालों से घिरी बिहार सरकार
उद्धव गुट का अल्टीमेटम : बागी सांसदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार
राजस्थान में अब टोल पर नहीं रुकना होगा! दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुरू हुआ देश का आधुनिक बैरियर-फ्री सिस्टम
FSSAI का बड़ा एक्शन: बीकानेरवाला, मैरिको और परम डेयरी समेत कई दिग्गज कंपनियों को थमाया नोटिस
‘यह कोई धर्मशाला नहीं’: घुसपैठियों को अमित शाह की दो-टूक चेतावनी
ईरान का नया डार्क गेम : इराक में तैयार किए गुप्त ड्रोन्स दस्ते, अमेरिका और खाड़ी देशों की बढ़ी चिंता
प्रसिद्ध कृष्णा का कहर: पावरप्ले में चटकाए 4 विकेट, अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर की उड़ाई धज्जियां