रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव ने एक ऐसा दांव चला है, जो वैश्विक रक्षा उद्योग की नींव हिला सकता है। यूक्रेन ने TrophyLab नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए युद्धक्षेत्र में कब्जे में लिए गए रूसी हथियारों, मिसाइलों, ड्रोन्स और फाइटर जेट्स की तकनीकी जानकारी अब दुनिया भर के मित्र देशों और डिफेंस कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी।
यूक्रेन के रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव के अनुसार, अब रूस का हर हथियार फ्री वर्ल्ड के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) का साधन बनेगा। उदाहरण के लिए, यदि यूक्रेन के हाथ Su-30MKI या Su-35 जैसा फाइटर जेट लगता है, तो उसकी तकनीकी फाइलें TrophyLab पर अपलोड कर दी जाएंगी।
सहयोगी देश और रक्षा कंपनियां इन फाइलों के आधार पर न केवल रूसी हथियारों को समझ सकेंगी, बल्कि उनकी कमजोरियों को उजागर कर काउंटर-मेजर भी विकसित कर पाएंगी। जरूरत पड़ने पर, पार्टनर देश ट्रायल के लिए असली हथियार प्रणालियों की भी मांग कर सकेंगे।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल रूस के लिए एक बड़ा आर्थिक और रणनीतिक झटका है। अब तक रूस अपने हथियारों को कॉम्बैट-प्रूवेन और सीक्रेट एडवांटेज बताकर निर्यात बाजार में भारी मुनाफा कमाता रहा है।
अगर दुनिया के अन्य देशों को रूसी हथियारों की संरचना, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर और गाइडेंस सिस्टम की बारीकियां घर बैठे मिल जाएं, तो रूसी हथियारों की बाजार क्षमता और उनकी प्रतिष्ठा खत्म हो सकती है। इसे विकसित करने में लगने वाली मेहनत और पैसा दोनों बर्बाद होने का खतरा रूस पर मंडरा रहा है।
यूक्रेन पहले से ही रूसी हथियारों की फॉरेंसिक जांच में जुटा है। हाल ही में ओरेशनिक (Oreshnik) मिसाइल के मलबे से लेकर रूसी ड्रोन्स तक, यूक्रेन ने उनकी तकनीकी परतों को उधेड़कर रख दिया है।
यूक्रेन की रणनीति स्पष्ट है: वह अब केवल बचाव नहीं कर रहा, बल्कि रूसी तकनीक की रिवर्स-इंजीनियरिंग कर नई काट तैयार कर रहा है। मई 2026 तक कीव ने 175 नए स्वदेशी रक्षा उपकरणों को मंजूरी देकर अपनी तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रमाण भी दिया है।
हालांकि, यह पूरी तरह साफ नहीं है कि किस स्तर की गोपनीय जानकारी किस साझेदार को दी जाएगी। लेकिन यह तय है कि यूक्रेन ने रूसी हथियारों को केवल ट्रॉफी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजिकल इंटेलिजेंस एसेट में बदल दिया है। अगर यह मॉडल सफल हुआ, तो भविष्य के युद्धों में रूसी हथियारों की धमक पहले जैसी नहीं रहेगी।
Ukraine launches TrophyLab: we are opening access to captured Russian weapon technologies for our global partners. Every missile, drone, and vehicle seized on the battlefield is now a source of knowledge for the free world.
— Mykhailo Fedorov (@FedorovMykhailo) June 19, 2026
Through this secure platform, allied governments,… pic.twitter.com/IM6ujyFnPB
पूजा चोपड़ा का खुलासा: पिता चाहते थे अबॉर्शन, मां ने दुनिया के खिलाफ जाकर मुझे जन्म दिया
नीट पेपर लीक: जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच से गूंजेगा विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
कूलर में बैठा था मौत का सौदागर , ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश
ढाका में गूंजा जय श्री राम , मूर्ति अपमान और निर्माण पर रोक के खिलाफ हिंदुओं का आर-पार का ऐलान
भरत तिवारी एनकाउंटर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, अब अपनों के सवालों से घिरी बिहार सरकार
तपती गर्मी में फरिश्ते बने बुजुर्ग दंपति: पिछले 21 सालों से बिना किसी दिखावे के बुझा रहे राहगीरों की प्यास
FATF में भारत का दबदबा: विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष, क्या पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव?
TMC को बड़ा झटका: 440 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज, अंदरूनी कलह से पार्टी संकट में
‘यह कोई धर्मशाला नहीं’: घुसपैठियों को अमित शाह की दो-टूक चेतावनी
टीम इंडिया को तगड़ा झटका: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड सीरीज से बाहर, विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें