मिस इंडिया और कमांडो फेम एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में अपने जीवन के सबसे भावुक और कड़े संघर्षों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने समाज और परिवार के भारी विरोध के बावजूद उन्हें दुनिया में लाने का साहसी फैसला लिया।
पैदा होते ही मिला था मौत का फरमान पूजा ने खुलासा किया कि जब वह महज 20 दिन की थीं, तब उनके पिता ने उन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया था। परिवार चाहता था कि मां उनका अबॉर्शन करवा लें क्योंकि वे एक बेटा चाहते थे। पिता ने इसी कारण परिवार छोड़ दिया और मां पर गर्भपात का दबाव बनाया।
मां की हिम्मत से मिली नई जिंदगी शो के दौरान भावुक होते हुए पूजा ने कहा, मेरी मां ने वह जिम्मेदारी निभाई जो कोई और उठाने को तैयार नहीं था। पूजा ने आगे कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, केवल अपनी मां की वजह से हैं, बल्कि सच तो यह है कि आज वह जो जिंदा हैं, उसका श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उन्होंने अपनी मां को ही दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया।
अकेले दम पर की परवरिश पूजा ने बताया कि उनकी मां ने कभी उन्हें और उनकी बहन को किसी लड़के से कम नहीं महसूस होने दिया। उस दौर में जब उन्हें हर तरफ से ठुकराया जा रहा था, उनकी मां ने अकेले ही दोनों बेटियों को पाला और उन्हें एक मजबूत पहचान दिलाई।
सफलता का पूरा श्रेय मां को भले ही लोग आज पूजा चोपड़ा को एक मशहूर एक्ट्रेस और मिस इंडिया के रूप में जानते हैं, लेकिन उनके लिए उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर उनकी मां ही हैं। पूजा के अनुसार, उनकी मां ने उनकी शिक्षा और सपनों को पूरा करने के लिए अनगिनत बलिदान दिए, ताकि वे समाज के सामने गर्व से सिर उठाकर खड़ी हो सकें।
Rajeev waking his wife up with songs is the cutest thing ever 😭💛
— sonytv (@SonyTV) May 14, 2026
Dekhiye Tum Ho Naa, Mon-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision… pic.twitter.com/bDd0LTjafs
कलापहाड़ गांव में सड़क बनी तालाब , संक्रमण की चपेट में ग्रामीण; प्रशासन से जल्द नाले के निर्माण की मांग
टीएमसी नेता को थाने से भगाने की साजिश: पत्नी जरीना बीबी गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 24 घंटे में 20 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त
IND vs AFG: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें तीसरा वनडे
दोहा डायमंड लीग: वापसी के बाद नीरज चोपड़ा के हाथ निराशा, चौथे स्थान पर रहकर चूके पदक
गुरनूर बरार की बुलेट बाउंसर से दहले जादरान, चेन्नई में दिखा रफ्तार का खौफनाक मंजर
कलयुगी मां का खौफनाक चेहरा: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर 7 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या
सुपौल: बसंतपुर अब बनेगा मॉडल प्रखंड , टास्क फोर्स की बैठक में बदली विकास की चाल
दिल्ली: सीट के लिए ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद बनी जानलेवा, पीट-पीटकर की गई यात्री की हत्या
महुआ मोइत्रा का यू-टर्न : मोदी सरकार की तारीफ से बंगाल की सियासत में हलचल