सुपौल: जिले के आकांक्षी प्रखंड बसंतपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए नई रणनीति तैयार की गई। बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
योजनाओं की समीक्षा और सख्त निर्देश बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागों के कामकाज का बारीकी से लेखा-जोखा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।
स्वास्थ्य और कृषि पर रहा विशेष जोर बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान की स्थिति साझा की गई। वहीं, कृषि पदाधिकारी ने किसानों के लिए चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति रिपोर्ट दी। इसके अलावा, बीसीओ ने पैक्स की गतिविधियों और जीविका के माध्यम से स्वरोजगार के लिए दिए जा रहे ऋण पर विस्तार से चर्चा की, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।
आवास और मनरेगा की कार्ययोजना मनरेगा के तहत चल रहे पौधारोपण अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई। सीडीपीओ और कल्याण पदाधिकारी ने भी अपनी विभागीय योजनाओं का ब्यौरा दिया। बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आकांक्षी प्रखंड के मानकों को पूरा करना है। बेहतर तालमेल और प्रभावी क्रियान्वयन से ही बसंतपुर का कायाकल्प संभव है।
इस बैठक में प्रखंड के सभी प्रमुख विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिससे आने वाले दिनों में बसंतपुर में कई नई और अधूरी पड़ी विकास परियोजनाओं के तेज होने की उम्मीद है।
*पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 19, 2026
सीएम ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के लिए पटना शहर से अलग जगह तय की जाएगी, ताकि उनका एक व्यवस्थित केंद्र विकसित किया जा सके.#Patna #SamratChaudhary #KhanSir #CoachingInstitutes #BiharNews… pic.twitter.com/gH3cSUPBTK
लंदन रेल हादसा: एक ही पटरी पर कैसे आईं दो ट्रेनें? ड्राइवर की मौत, 80 यात्री घायल
अब सिर्फ एक ही शिवसेना: अमित शाह का उद्धव पर तीखा प्रहार, घुसपैठियों को दी खुली चेतावनी
मुंबई बेस्ट हड़ताल: MESMA के तहत होगी सख्त कार्रवाई, बसों पर पथराव करने वालों पर FIR दर्ज
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के रेड कार्ड विवाद पर मचा बवाल, अल्जीरिया ने फीफा से की शिकायत
पानी की एक-एक बूंद की कीमत तय करना क्यों है अनिवार्य? निखिल कामथ की चेतावनी
पासपोर्ट वेरिफिकेशन में फिर नंबर-1 मध्यप्रदेश पुलिस: लगातार दूसरी बार मिला नेशनल अवॉर्ड
IND vs AFG: प्लेइंग 11 से केएल राहुल की छुट्टी, भड़के फैंस ने शुभमन गिल पर लगाए पक्षपात के आरोप!
महुआ मोइत्रा का यू-टर्न : राजनाथ सिंह की चिट्ठी साझा कर मोदी सरकार की तारीफ, सियासी गलियारों में हलचल
इंग्लैंड में भीषण रेल हादसा: बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 50 से अधिक घायल
टीम इंडिया को तगड़ा झटका: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड सीरीज से बाहर, विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें