पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना का पटाक्षेप हुआ है। फाल्टा पुलिस थाने पर हमले और अपने पति को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंड दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के जुल्पिया से जरीना बीबी को पुलिस ने धर दबोचा। वह लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हथियार और विस्फोटक अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थाने पर हमले की रची थी साजिश यह पूरा मामला 16 जून का है, जब टीएमसी के दबंग नेता जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से बौखलाई जरीना बीबी ने अपने पति को थाने से भगाने का प्लान तैयार किया। इसके लिए उसने बकायदा समर्थकों की एक बैठक की और सैकड़ों लोगों को इकट्ठा कर फाल्टा थाने पर पथराव कर दिया।
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुआ हमला पुलिस को इस हमले की खुफिया जानकारी पहले ही मिल गई थी। थाने पर हमला होने से पहले ही वहां भारी संख्या में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया था। जैसे ही भीड़ ने थाने पर धावा बोला, सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
कानूनी शिकंजे में आरोपी जरीना बीबी पर भीड़ को उकसाने और थाने पर हमला करवाने का आरोप है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह लगातार छिपती फिर रही थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे इस साजिश के अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
West Bengal: Police arrested Sharika Bibi, wife of Trinamool leader Jahangir Khan, from Julpia under the Bishnupur police station limits pic.twitter.com/OhgsYuLrBY
— IANS (@ians_india) June 20, 2026
क्या टीम इंडिया जाएगी बांग्लादेश? BCCI ने सरकार के पाले में डाली गेंद
ट्रंप का मोदी पर बड़ा बयान: बाहर से शांत, लेकिन अंदर से बेहद सख्त और मजबूत नेता हैं पीएम
नीरज चोपड़ा की दमदार वापसी: दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान के साथ CWG 2026 के लिए किया क्वालीफाई
सहरसा में गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत: एक दिन में बांटे गए 4736 सिलेंडर
वैभव सूर्यवंशी का फाइनल में किससे होगा मुकाबला? नोट कर लें तारीख और समय
महुआ मोइत्रा का बदला सुर? रक्षा मंत्री की तारीफ से बंगाल की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म
क्या अखिलेश यादव की साइकिल की चेन टूटने वाली है? ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा
महाराष्ट्र के भिवंडी में चिकन शावरमा का कहर: 110 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
कोलकाता एयरपोर्ट बना अखाड़ा: अभिषेक बनर्जी के स्वागत के दौरान BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
FSSAI का बड़ा एक्शन: बीकानेरवाला, मैरिको और परम डेयरी समेत कई दिग्गज कंपनियों को थमाया नोटिस