महाराष्ट्र के भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का एक भयावह मामला सामने आया है। खांडू पाड़ा इलाके में एक मशहूर फास्ट-फूड आउटलेट पर खाना खाने के बाद 110 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। सभी पीड़ितों को इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्टी-दस्त से बिगड़ी तबीयत पीड़ित परिवारों के अनुसार, उन्होंने एक-दो दिन पहले इलाके की एक दुकान से चिकन शावरमा, पिज्जा और फालूदा खाया था। इसके कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी, दस्त, तेज पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमारों की संख्या 11 से बढ़कर 110 के पार पहुंच गई।
अस्पताल में बेड की कमी, एक बिस्तर पर दो मरीज अस्पताल प्रबंधन के दावों की पोल तब खुल गई जब मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में बेड की कमी के कारण एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में 8 बच्चे भी शामिल हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
खतरे से बाहर हैं मरीज: सीएमओ IGM अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर माधुरी पन्हारे ने बताया कि सभी मरीजों की जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा, सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनका उचित इलाज किया जा रहा है। कुछ मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं ताकि असल वजह का पता लगाया जा सके।
विधायक रईस शेख ने उठाए गंभीर सवाल समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने मामले की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 17 जून की रात को आईजीएम अस्पताल में पहला मरीज आया था। अस्पताल ने 18 जून की रात को पुलिस को सूचना दी, तब तक मरीजों की संख्या काफी बढ़ चुकी थी। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या दुकान में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई शुरू घटना की सूचना मिलते ही शांति नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी हरकत में आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं और संबंधित फास्ट-फूड आउटलेट के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इलाके के अन्य लोगों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Bhiwandi, Maharashtra: Samajwadi Party MLA Rais Shaikh says, The first reported case, i.e., the first patient who came to IGM, was on the night of 17th. There were 11 patients at that time. The IGM reported mass food poisoning to the police on the night of 18th. From the night… pic.twitter.com/Aoi8ZbpcNc
— IANS (@ians_india) June 19, 2026
रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए खुशखबरी: 23 जून को गुरुग्राम में लगेगा लोक कल्याण मेला, मिलेगा आसान लोन
तपती गर्मी में फरिश्ते बने बुजुर्ग दंपति: पिछले 21 सालों से बिना किसी दिखावे के बुझा रहे राहगीरों की प्यास
24 घंटे का अल्टीमेटम: प्रोफाइल अपडेट नहीं की तो रुकेगा शिक्षकों का वेतन
हल्दी की रस्म बनी मातम: दुल्हन को बेरहमी से पीटा, गहने लूटे और अधमरा छोड़कर भागे दबंग
पूजा चोपड़ा का खुलासा: पिता चाहते थे अबॉर्शन, मां ने दुनिया के खिलाफ जाकर मुझे जन्म दिया
दिल्ली: सीट के लिए ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद बनी जानलेवा, पीट-पीटकर की गई यात्री की हत्या
कोल्हापुर में अमित शाह और फडणवीस का शक्ति प्रदर्शन: महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
बॉक्सिंग रिंग में भिड़ेंगे श्रीसंत और हरभजन? थप्पड़ कांड के बाद फिर छिड़ा क्रिकेट का महासंग्राम
मोदी की विदेश नीति पर केजरीवाल का तीखा प्रहार, बोले- देश को चाहिए कूटनीति में मुखर प्रधानमंत्री
सूरत: स्टॉक मार्केट में लाखों का नुकसान हुआ तो खुद का ही कर लिया अपहरण , बेटे ने परिवार से मांगे 50 लाख