पूर्णिया: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पीपरा रौतारा गांव में खुशियों के बीच उस समय चीख-पुकार मच गई, जब शादी की रस्मों के बीच एक दुल्हन को दबंगों ने सरेराह बुरी तरह पीटा। पीड़िता फिलहाल पूर्णिया जीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
भाई को बचाने आई तो बनी निशाना घटना शुक्रवार शाम की है। पीड़िता शुमनारा खातून अपनी सहेली को हल्दी का न्योता देकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही मोहम्मद कासिम और उसके साथियों ने पीड़िता के भाई मो. तस्लीम को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जब शुमनारा अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची, तो हैवानों ने उसके भाई को बंधक बना लिया और युवती की बर्बरता से पिटाई की।
अधमरा कर लूटे गहने आरोपियों ने शुमनारा को तब तक पीटा जब तक वह अचेत नहीं हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पिटाई के दौरान युवती के गले का हार, कान की बाली और चांदी की पायल भी लूट ली। भीड़ तमाशबीन बनी रही, किसी ने मदद की हिम्मत नहीं दिखाई। अंत में पुलिस की 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।
20 दिन पुरानी रंजिश का है खूनी खेल परिजनों के अनुसार, यह विवाद करीब 20 दिन पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है। उस वक्त गांव के एक बच्चे के घायल होने पर शुमनारा के भाई तस्लीम ने बाइक सवार कासिम को पकड़कर इलाज के लिए दबाव बनाया था। कासिम उसी समय से बदले की आग में जल रहा था और उसने शादी के दिन ही अपना प्रतिशोध निकाला।
पुलिस की कार्रवाई का इंतजार मुफ्फसिल थाना प्रभारी सुदिन राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
सोमवार को जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं, आज वहां सन्नाटा पसरा है और परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
*पटना: जेपी गोलंबर रोड पर चौकीदार और दफादारों का प्रदर्शन शुरू. प्रदर्शन के कारण हुआ सड़क जाम.#Patna #BiharNews #Protest #TrafficJam #prabhatkhabar pic.twitter.com/in4vaMxIC1
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 18, 2026
शातिर चोर का अनोखा बिजनेस मॉडल : खरीदारी के बहाने चुराए लाखों के डिजाइनर कपड़े
UN में हाई वोल्टेज ड्रामा: इज़रायली राजदूत का महिला अधिकारी पर चिल्लाना, कहा- आप चुप रहेंगी
भारत फोर्ज को 425 करोड़ का बड़ा रक्षा ऑर्डर: नौसेना की ताकत बढ़ेगी, विदेशी तकनीक को मिलेगी छुट्टी
अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , एनकाउंटर के बाद वायरल हुआ भरत तिवारी का आखिरी वीडियो
कूलर में बैठा था मौत का सौदागर , ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश
दिल्ली: सीट के लिए ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद बनी जानलेवा, पीट-पीटकर की गई यात्री की हत्या
अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है ITR-3 फॉर्म, जानें किसे और कैसे भरना है
बुर्का और पर्दा प्रथा पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान, बोले- पाबंदियों को सहज मान लेना चिंताजनक
महाराष्ट्र के भिवंडी में चिकन शावरमा का कहर: 110 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
मुंह छुपाना पड़ा भारी! फुटबॉल इतिहास में पहली बार अजीब नियम से मिला रेड कार्ड