संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान शुक्रवार को इजरायल और संयुक्त राष्ट्र के बीच अब तक का सबसे तीखा टकराव देखने को मिला। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने मंच से ही यूएन की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को बार-बार चिल्लाकर चुप रहने की हिदायत दे डाली। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के सभी शिष्टाचारों को तार-तार कर दिया है।
यह विवाद गाजा युद्ध से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की हालिया रिपोर्टों को लेकर उपजा है। दरअसल, एक रिपोर्ट में इजरायल को संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के कथित उल्लंघनों के लिए यूएन की ब्लैकलिस्ट (लिस्ट ऑफ शेम) में शामिल किया गया था। सुनवाई के दौरान जब डैनन ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर इज़रायल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, तो स्थिति बेकाबू हो गई।
इज़रायली राजदूत की टिप्पणी पर बच्चों और सशस्त्र संघर्ष मामलों की प्रतिनिधि वैनेसा फ़्रेज़ियर ने पॉइंट ऑफ़ ऑर्डर का इस्तेमाल कर उन्हें टोक दिया। इसके बाद डैनन आपा खो बैठे और उन्होंने सबके सामने कहा, हम एक सदस्य देश हैं और आप यूएन के लिए काम करती हैं, आप चुप रहेंगी। आप और आपकी यह शर्मनाक रिपोर्ट, अब चुप रहिए। उन्होंने गुस्से में यहाँ तक कह दिया कि, अगर आप सुनने की हिम्मत नहीं रखतीं, तो बाहर चली जाएँ।
वैनेसा फ़्रेज़ियर ने अपने कार्यालय की रिपोर्ट का बचाव करते हुए उसे सत्यापित सबूतों पर आधारित बताया। हालांकि, इज़रायल का तर्क है कि यह पूरा अभियान राजनीतिक रूप से प्रेरित है। डैनन ने सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को तथ्यों और असलियत से कोसों दूर और नया निचला स्तर करार दिया है।
यह घटना गाजा में चल रहे युद्ध के बीच इजरायल और यूएन के बिगड़ते संबंधों की बानगी है। यूएन की रिपोर्टों में फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ उल्लंघनों में हुई चौंकाने वाली बढ़ोतरी का जिक्र है, जिसके बाद इजरायल ने यूएन महासचिव गुटेरेस के साथ संबंधों को पूरी तरह खत्म करने की धमकी तक दे दी है।
रिपोर्ट में हमास द्वारा किए गए हमलों का भी जिक्र है। पिछले साल से ही यूएन यौन हिंसा के मामलों को लेकर इजरायल को आगाह करता रहा है। वहीं, इजरायल इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए यूएन पर पक्षपात का आरोप लगा रहा है। इस तीखी बहस ने वैश्विक मंच पर इजरायल के बढ़ते अलगाव को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।
Israel envoy SCREAMS at UN for interrupting him pic.twitter.com/dUcoyXvbQ3
— RT (@RT_com) June 20, 2026
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम: महंगी होगी पार्किंग, बाहर की इन गाड़ियों की एंट्री पर बैन
नीट री-एग्जाम का अजीबोगरीब मामला: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, NTA की बड़ी चूक
WWE 2026 King and Queen of the Ring: फाइनल की जंग तय, क्या जे उसो और इयो स्काई पहनेंगे ताज?
महुआ मोइत्रा का बदला सुर? रक्षा मंत्री की तारीफ से बंगाल की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म
फुटबॉल मैच की ओपनिंग सेरेमनी में हुआ गजब का पोपट , वीडियो देख लोटपोट हुए लोग
मुंह छुपाना पड़ा भारी! फुटबॉल इतिहास में पहली बार अजीब नियम से मिला रेड कार्ड
लंदन रेल हादसा: एक ही पटरी पर कैसे आईं दो ट्रेनें? ड्राइवर की मौत, 80 यात्री घायल
12 साल से एक ही जगह पर खड़े हैं शिव भक्त: पैरों की हालत देख दंग रह गए लोग, वायरल हुआ तपस्या का वीडियो
नीट पेपर लीक विवाद: थाली और चम्मच लेकर जंतर-मंतर पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक: नागपुर के छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर