अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप ने मेलोनी पर सीधा हमला बोलते हुए उन पर ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ न देने का आरोप लगाया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि फ्रांस में हुए G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने बार-बार उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की थी। ट्रंप का तर्क है कि इटली में अपनी गिरती लोकप्रियता को सुधारने के लिए मेलोनी ने यह हथकंडा अपनाया था।
ट्रंप की असल नाराजगी केवल फोटो तक सीमित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की बात आई, तो इटली ने अमेरिका का सहयोग नहीं किया। ट्रंप ने दावा किया कि इटली ने अपने रनवे और लैंडिंग स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिससे अमेरिकी सेना को भारी लॉजिस्टिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
ट्रंप ने इस विवाद में NATO का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है, लेकिन जरूरत के वक्त उन्हें इटली जैसे देशों का साथ नहीं मिलता। ट्रंप ने तल्ख लहजे में कहा कि अब जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से मात दे दी है, तो मेलोनी फिर से दोस्ती करना चाहती हैं, जिसे उन्होंने नो थैंक्स कहकर खारिज कर दिया।
इससे पहले भी जब ट्रंप ने फोटो खिंचवाने वाला दावा किया था, तब मेलोनी ने वीडियो जारी कर इसे मनगढ़ंत बताया था। मेलोनी ने कहा था, मैं हैरान हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। मैं और इटली, हम कभी किसी से कुछ नहीं मांगते।
दोनों नेताओं के बीच का यह सार्वजनिक वाकयुद्ध अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। मेलोनी ने ट्रंप को यह नसीहत भी दी कि उन्हें अमेरिका के दुश्मनों के खिलाफ अधिक दृढ़ता दिखानी चाहिए। इस बयानबाजी ने न केवल व्यक्तिगत रिश्तों में दरार दिखाई है, बल्कि अमेरिका-इटली के कूटनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
मुंह छुपाना पड़ा भारी! फुटबॉल इतिहास में पहली बार अजीब नियम से मिला रेड कार्ड
WWE 2026 King and Queen of the Ring: फाइनल की जंग तय, क्या जे उसो और इयो स्काई पहनेंगे ताज?
बालकनी में टॉयलेट: बेंगलुरु के इस अजीबोगरीब घर ने इंटरनेट पर मचाई खलबली!
ऑपरेशन टाइगर पर संकट: पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने बदल दी महाराष्ट्र की सियासी बिसात
भरत तिवारी एनकाउंटर: वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, अब अपनों के सवालों से घिरी बिहार सरकार
नीट यूजी री-एग्जाम: 21 जून को कड़े पहरे में परीक्षा, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
अमेरिका-इंडिया ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का दो-टूक: जब तक स्पष्ट लाभ नहीं, तब तक समझौता संभव नहीं
मेलोनी को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा: ‘लोकप्रियता बढ़ाने के लिए मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं PM
बांग्लादेश में गूँजा जय श्री राम : भगवान राम के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिंदू, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
मानसून हुआ लापता : 40% कम बारिश से देशभर में हाहाकार, आखिर क्या है ये मौसम का खेला ?